TheFinalAssault Blog Alert Breaking News यूएस नेवी के एयरक्राफ्ट आसमान में टकराए, एयरशो हादसे में पायलट सुरक्षित
Breaking News Indo-Pacific Viral Videos

यूएस नेवी के एयरक्राफ्ट आसमान में टकराए, एयरशो हादसे में पायलट सुरक्षित

ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी नेवी को लगा है जोरदार झटका. अमेरिका के इडाहो स्थित माउंटेन होम एयर फोर्स बेस में ‘गनफाइटर स्काईज एयर शो’ के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो ई-18 (एफ 18) लड़ाकू विमान हवा में टकराकर क्रैश हो गए.

एयरशो के दौरान अमेरिकी नौसेना के दो आधुनिक एफ-18 लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए और धमाके के साथ तबाह हो गए. टक्कर लगते ही विमानों में भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते दोनों फाइटर जेट्स जमीन पर गिर गए. लेकिन दोनों विमानों के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे. हादसे के फौरन बात सैन्य बेस को बंद कर दिया गया और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए.

एयरशो में भयंकर हादसा, अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट टकराए

अमेरिका में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर चल रहे एक बड़े और मशहूर एयर शो के दौरान बहुत बड़ा हादसा हो गया. हवा में खतरनाक करतब दिखाते समय अमेरिकी नौसेना के दो बड़े लड़ाकू विमान अचानक आपस में टकरा गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

सैन्य बेस पर गनफाइटर स्काईज एयर शो का आयोजन किया गया था. ये एक भव्य इवेंट था, जिसमें लड़ाकू विमानों को हवा में करतब दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन करना था. इसी शो में अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ 18 के लेटेस्ट वर्जन ईए-18 के दो विमान भी कौशल दिखा रहे थे. नीचे बैठी पब्लिक रोमांचित थी और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी.

इसी दौरान करतब दिखाते हुए दो लड़ाकू विमान ईए 18 आपस में बेहद करीब उड़ते-उड़ते एक दूसरे से टकरा गए. टक्कर लगने के बाद विमानों में चिंगारी निकली और विमान जमीन की ओर गिरने लगे. वहीं विमानों के अंदर बैठे सभी पायलट और क्रू मेंबर समय रहते पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई.

हादसे पर क्या है अधिकारियों का बयान

इस हादसे के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. यूएस पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ये विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे. दोनों जेट्स के चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए और इस हादसे की जांच की जा रही है. दोनों विमान को क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है.

आपको बता दें कि हादसे के बाद सैन्य अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फौरन एयरफोर्स बेस को खाली करा दिया गया. राहत बचाव कार्य शुरु किया गया. साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिर हादसे के पीछे कारण क्या था, क्योंकि ऐसे एयर शो की कई बार प्रैक्टिस की जाती है. माउंटेन होम पुलिस ने भी आसपास रहने वाले सभी स्थानीय लोगों से यह सख्त अपील की है कि वे एयर बेस की तरफ बिल्कुल न आएं.

08 साल बाद आयोजित एयरशो, हादसों का रहा इतिहास

इस हादसे का शिकार हुए विमान अमेरिकी नौसेना/वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो ईए-18 जी ग्राउलर फाइटर जेट्स थे, जो एफ-18 हॉरनेट का ही एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वेरिएंट हैं.

जानकारी के मुताबिक, पिछले 02 साल की कोशिशों के बाद ‘गनफाइटर स्कीज एयर शो’  को आठ साल के लंबे इंतजार के बाद इस वीकेंड पर आयोजित किया गया था. एयर शो एविएशन के पुराने इतिहास और अमेरिकी सेना की आज की आधुनिक सैन्य क्षमताओं को दुनिया के सामने दिखाने का एक बहुत बड़ा जश्न था. इस मशहूर एयर शो में अमेरिकी वायु सेना की सबसे खास टीम ‘थंडरबर्ड्स’ भी हिस्सा ले रही थी, जो दोनों दिन इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी हुई थी. लेकिन इस हादसे के बाद आयोजन रोक दिया गया है.

इससे पहले जब साल 2018 में जब एयरशो हुआ था को एक हैंग ग्लाइडर पायलट की रनवे पर क्रैश होने से मौत हो गई थी, जबकि 2003 में भी यहां एक थंडरबर्ड जेट क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट ने इजेक्ट करके अपनी जान बचा ली थी.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0