TheFinalAssault Blog Alert Breaking News अमेरिका युद्ध चाहता है तो युद्ध सही, चीन ने दी घुड़की
Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Reports

अमेरिका युद्ध चाहता है तो युद्ध सही, चीन ने दी घुड़की

अमेरिका युद्ध ही चाहता है, तो वो ही सही, चाहे टैरिफ वॉर हो या फिर मैदान-ए-जंग, हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार है. अमेरिका के प्रतिद्वंदी चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने का दिया है माकूल जवाब.

चीन ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा है, “हम लड़ने के लिए तैयार हैं.” ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा के साथ-साथ भारत और चीन पर भी रेसिप्रोकल टैरिफ की बात कही थी.  

अमेरिका युद्ध ही चाहता है तो हम तैयार: चीन

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 फीसदी टैरिफ के ऑर्डर पर साइन कर दिए है. ऐसे में चीन कहां पीछे रहने वाला था, उसने भी अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया है. चीन ने अमेरिकी चिकन, कॉर्न और दूसरे एग्रीकल्चर उत्पादों के आयात पर 15 प्रतिशत और सोया समेत कई अन्य उत्पादों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. अब जब डोनाल्ड ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र में चीन के टैरिफ का जिक्र किया, तो चीन तिलमिला उठा है.

अमेरिका में चीन के दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि “अगर अमेरिका युद्ध ही चाहता है, तो युद्ध सही. फिर चाहे वह ट्रेड वॉर हो या किसी दूसरी तरह का युद्ध. हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं.”

2 अप्रैल से शुरु होगी रेसिप्रोकल टैरिफ वॉर

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि हम पर “जो भी देश जितना भी टैरिफ लगाएगा, हम भी उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे.” डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमारे द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ से दोगुना है और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना अधिक है. चार गुना अधिक टैरिफ, इसके के बारे में सोचें. और हम दक्षिण कोरिया को सैन्य और कई अन्य तरीकों से बहुत मदद देते हैं. दूसरे देश हम (अमेरिका) पर दशकों से बेइंतहा टैरिफ लगा रहे हैं.”

ट्रंप ने कॉन्ग्रेस (अमेरिकी संसद) में दिए भाषण पर भारत पर कटाक्ष किया है. ट्रंप ने कहा कि “यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अन्य देश हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाए रहे हैं, जो गलत है. भारत हम पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ऐसे में अमेरिका के मौजूदा सिस्टम को बदलना होगा.”

ट्रंप ने कहा कि “दूसरे देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है. लेकिन अब हमारी बारी है कि हम इसी टैरिफ का उन देशों के खिलाफ इस्तेमाल करे. 2 अप्रैल से ये लागू हो जाएगा.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0