TheFinalAssault Blog Alert Breaking News विदेश से ऑपरेट कांग्रेस के अकाउंट, बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल
Breaking News Reports

विदेश से ऑपरेट कांग्रेस के अकाउंट, बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल

भारत में सशक्त नेतृत्व और स्थायी सरकार को गिराने के लिए विदेश से रची जा रही है साजिश. विदेश इन्फ्लुएंसर्स के जरिए कांग्रेस देश के खिलाफ नैरेटिव बना रही है. सबूतों के साथ ये खुलासा बीजेपी नेता संबित पात्रा ने किया है. संबित पात्रा का आरोप है कि कई कांग्रेसी नेता और राज्य कांग्रेस का अकाउंट अमेरिका, आयरलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर जैसे देशों से संचालित हो रहा है. 

संबित पात्रा ने कहा, साल 2014 से ही कांग्रेस और राहुल गांधी की मीडिया टीम विदेशी इन्फ्लुएंसर्स की मदद से देश को बदनाम करने और पीएम नरेंद्र मोदी को अपमानित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे.

विदेशी ताकतों के सहारे भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश: संबित पात्रा

संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सनसनीखेज़ आरोप लगाए हैं. पात्रा ने कहा है कि “राहुल गांधी और उनकी टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे पीएम मोदी और भारत को अपमानित करने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं. और विदेश से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन करा रहे हैं, जिससे भारत में नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है.”

अमेरिका से संचालित होता है पवन खेड़ा का अकाउंट: संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा, “कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का एक्स अकाउंट अमेरिका से संचालित हो रहा है, महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाइलैंड से कनेक्ट है.”

संबित पात्रा ने कहा, “एक्‍स में पिछले दिनों एक फीचर आया है, जिसके बाद अकाउंट होल्‍डर के देश का पता चल सकता है. यह भी पता चलता है कि अकाउंट कहां से ऑपरेट हो रहा है. ऐसे में जब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवन खेड़ा का अकाउंट देखा गया, तो अमेरिका बेस्‍ड पाया गया. वहीं, महाराष्‍ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड बेस्‍ड है. वहीं, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड बेस्‍ड दिखा रहा है.”

जेन ज़ी की मदद से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश: पात्रा

संबित पात्रा ने कई पत्रकारों और मीडिया कंपनी के भी नाम लिए जिन्हें विदेशों से संचालित किया जाता है. पात्रा ने आरोप लगाया कि कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं.

पात्रा ने कहा, “कई इन्फ्लुएंसर्स से जुड़े अकाउंट विदेश में स्थित हैं. प्रतीक सिन्हा: मलेशिया, ऑल्ट न्यूज़: संयुक्त राज्य अमेरिका, द कारवां इंडिया: का अकाउंट अमेरिका से जुड़ा है. वामपंथी और कांग्रेसी इन्फ्लुएंसर्स के ऐसे कई अकाउंट हैं. जिनके अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश में स्थित हैं.”

“राहुल गांधी न सिर्फ विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं या जेन ज़ी की मदद से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं, बल्कि उन्होंने रणनीति के तहत विदेश में बैठे लोगों को यह काम भी सौंप दिया है. कांग्रेस में काम का बंटवारा है, दुनिया भर में बैठे उनके लोग, जो भारतीय मतदाता नहीं हैं, भारत में नैरेटिव सेट कर रहे हैं.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0