TheFinalAssault Blog Alert Breaking News फटाफट खबरें: जानना जरूरी है!
Breaking News

फटाफट खबरें: जानना जरूरी है!

  • भारत-यूएई के संबंध होंगे और मजबूत: एस जयशंकर

यूएई के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस दौरान जयशंकर और क्राउन प्रिंस ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. जयशंकर ने ‘एक्स’ पोस्ट में अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा है कि “हमनें प्रिंस से हाल ही में उनके भारत यात्रा की यादें ताजा कीं. एस जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार से भी मीटिंग की है.”

————————-

  • ट्रंप के नक्शेकदम पर चल रहीं कनाडाई पीएम का चेहरा रूबी डल्ला

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री की रेस में आगे आई हैं भारतीय मूल की रूबी ढल्ला. ट्रंप के नक्शे कदम पर चलते हुए रूबी डल्ला ने अवैध प्रवासियों का मुद्दा उठाया है. रूबी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो जारी करते अवैध प्रवासियों पर निशाना साधा.  वीडियो संदेश के जरिए रूबी ढल्ला ने कनाडा की जनता से वादा किया है कि वह जब प्रधानमंत्री बनेंगी तो देश से हर अवैध प्रवासी को देश से निकाल देंगी. रूबी डल्ला ने 22 जनवरी को जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.

—————–

  • साउथ कोरिया में उड़ान भरने पहले विमान में भीषण आग

साउथ कोरिया में एक महीने के अंदर यह दूसरा विमान हादसा हुआ है.एयरपोर्ट पर एक यात्री विमान में आग लग गई. ये आग उस वक्त लगी जब विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहा था. विमान 176 यात्री सवार थे. विमान के पिछले हिस्से में आग लगने से हड़कंप मच गया. जैसे-तैसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को एक इन्फ्लेटेबल स्लाइड का उपयोग करके बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

—————–

  • गूगल ने दिया अमेरिकी प्रशासन को जवाब

मैक्सिको की खाड़ी का नाम गल्फ ऑफ अमेरिका रखने के ट्रंप के ऐलान पर गूगल ने प्रतिक्रिया दी है. गूगल ने कहा है कि गल्फ ऑफ मैक्सिको और और डेनाली के नाम बदलने के लिए तैयार है. हालांकि, यह बदलाव तभी होगा जब अमेरिकी सरकार अपने आधिकारिक दस्तावेज में भी इन स्थानों के नामों को अपडेट करेगी.

———————-

  • हूतियों ने विस्फोटक भरे जहाज को बनाया निशाना

लाल सागर में हांगकांग के एक कार्गो शिप में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. इसके बाद चालक दल के सदस्यों ने जहाज को लाल सागर छोड़कर अपनी जान बचाई. विस्फोट का शक हूती विद्रोहियों पर है. जहाज छोड़ने वाले चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. डायप्लस ग्रुप ने जहाज पर लदे माल को ‘खतरनाक’ बताया. हांगकांग के झंडे वाले जहाज का नाम एएसएल बौहिनिया है. सवाल ये है कि क्या जहाज पर विस्फोटक लदा था और विस्फोटक किसको पहुंचाया जा रहा था.

——————–

  • अमेरिका बनाएगा इजरायल जैसा आयरन डोम

इजरायल जैसा आयरन डोम अब अमेरिका के पास भी होगा. ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सीधे आदेश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द देश में आयरन डोम सिस्टम के निर्माण का काम शुरू करवाएं. आयरन डोम सिस्टम उनके चुनावी वादे में से एक था. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि आयरन डोम बेहद शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम है.

————————-

  • प्रवासियों को लेकर अल्बानिया पहुंची इटली की नौसेना

इटली सरकार की ओर से समुद्र से पकड़े गए प्रवासियों को पड़ोसी देश अल्बानिया में शिफ्ट किया जा रहा है. मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय जल में पकड़े गए 49 प्रवासियों को लेकर इटली की नौसेना जहाज अल्बानिया पहुंचा है. जॉर्जिया मेलोनी ने नवंबर 2023 में अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

———————-

  • सैटेलाइट तस्वीरों में आई चीन के परमाणु बम की नई फैक्ट्री

चीन के नए न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर की तस्वीरों से हुआ है बड़ा खुलासा. माना जा रहा है कि चीन गुपचुप तरीके से परमाणु हथियारों की नई डिजाइन पर काम कर रहा है. नया रिएक्टर चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर मियांयांग में स्थित है. चीन दक्षिण-पश्चिमी शहर मियांयांग में एक विशाल लेजर-इग्नाइटेड फ्यूजन रिसर्च सेंटर का निर्माण कर रहा हैय यह एक ऐसा डेवलपमेंट है जो परमाणु हथियारों के डिजाइन और बिजली उत्पादन की खोज में सहायता कर सकता है.

———————-

  • स्पेस में मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर काम करने के आदेश

अमेरिका का आरोप है कि चीन, रूस और अन्य देश अंतरिक्ष में हथियारीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं. अब अमेरिका ने भी इस दिशा में काम करने का फैसला किया है. अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने  यूएस स्पेस कमांड और यूएस स्पेस फोर्स बनाया था. अब अमेरिका ने भी रूस-चीन की तरह स्पेस में डिफेंस सिस्टम पर काम करने का फैसला किया है. ट्रंप ने इसकी जिम्मेदारी स्पेस फोर्स को दी है. 

————————

  • पाकिस्तान में तेल टैंकर्स पर आतंकियों की फायरिंग

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र कुर्रम में तेल टैंकरों के काफिले पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला करके डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की. चश्मदीदों के मुताबिक- जब काफिला पुलिस और सुरक्षाबलों के नेतृत्व में बागान बाजार पहुंचा तो अपराधियों ने नजदीकी तालु कुंज इलाके में भारी गोलीबारी शुरू कर दी.अधिकारियों के अनुसार, तीन काफिले थल क्षेत्र से भोजन और अन्य आवश्यक चीजें लेकर हांगु जिले से कुर्रम जा रहे थे. पहले काफिले में 62 वाहन थे, जबकि दूसरे में 58 बड़े मालवाहक ट्रक शामिल थे.

————————–

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0