TheFinalAssault Blog Alert Breaking News खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!
Breaking News

खबरें फटाफट: जानना जरूरी है!

फाइनल असॉल्ट लोगो

  • ईरान ने की भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता की पेशकश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा कि “भारत और पाकिस्तान ‘भाईचारे वाले पड़ोसी’ हैं. और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना ईरान की सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

  • भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव है- डोनाल्ड ट्रंप

पहलगाम में नरसंहार के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत-पाक सीमा पर तनाव हमेशा से रहा है, लेकिन वे इसे किसी न किसी तरह सुलझा लेंगे. मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है, लेकिन यह बहुत पहले से रहा है.

  • बिलबिलाए बिलावल, कहा, सिंधु नदी में हमारा पानी बहेगा, उनका खून…

सिंधु नदी का जल रोके जाने के भारत के तगड़े एक्शन ने बिलबिलाए बिलावल भुट्टो. कहा, सिंधु जल संधि को भारत ने एकतरफा तौर पर निलंबित कर दिया है, जिसके तहत उसने माना है कि सिंधु पाकिस्तान की है. मैं यहां सुक्कुर में सिंधु के पास खड़ा होकर भारत को बताना चाहूंगा कि सिंधु हमारी है और सिंधु हमारी ही रहेगी, चाहे इस सिंधु में पानी बहे या उनका खून.

  • कुलगाम में गोलबारूद के साथ 2 गिरफ्तार

कुलगाम में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोलाबारूद के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद से जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. सुरक्षाबल हाईअलर्ट हैं और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. 2000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. आतंकियों के मददगारों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

  • बीएसएफ ने पंजाब सीमा पर बड़े आतंकवादी षड्यंत्र को विफल किया

सीमा पार से बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों को बीएसएफ ने नाकाम किया. बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर (ग्रामीण) के गांव बालबे दरिया के पास बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए. बीएसएफ की खुफिया शाखा से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, जवानों ने एक खेत से दो बड़े छिपे हुए पैकेट बरामद किए. पैकेट की जांच के दौरान उसमें 5 हैंडग्रेनेड, 6 डेटोनेटर, 4 पिस्तौल, 220 जिंदा कारतूर और साढ़े चार किलो से ज्यादा का हाईडेंसिटी का विस्फोटक बरामद किया. 

  • भारतीय सेना ने की बिहाइंड द एनेमी लाइंस एक्सरसाइज

भारतीय सेना की जयपुर स्थित सप्तशक्ति कमान ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में पाकिस्तान से सटी सीमा पर वाइपर-स्ट्राइक नाम का बड़ा युद्धाभ्यास किया है. इस युद्धाभ्यास में बिहाइंड द एनेमी लाइंस यानी दुश्मन की सीमा में घुसकर स्ट्राइक की गई. इस युद्धाभ्यास में पैरा-एसएफ कमांडो के साथ-साथ टैंक और स्पेशल आर्मर्ड व्हीकल्स का इस्तेमाल किया गया. पाकिस्तान के साथ बढ़ी टेंशन के बीच ये युद्धाभ्यास बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.

  • डीआडीओ ने स्वदेशी स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच डीआरडीओ ने एक हजार सेकेंड से अधिक समय तक स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण कियाय डीआरडीओ की प्रयोगशाला, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के हैदराबाद स्थित अत्याधुनिक स्क्रैमजेट परीक्षण केंद्र में एक्टिव कूल्ड स्क्रैमजेट सबस्केल काम्बस्टर का परीक्षण किया गया.यह परीक्षण हाइपरसोनिक हथियार प्रौद्योगिकी में मील का पत्थर है. डीआरडीओ ने कहा कि यह परीक्षण इस वर्ष जनवरी में 120 सेकंड के लिए किए गए पहले परीक्षण के बाद किया गया है. स्क्रैमजेट इंजन ने हाइड्रोजन का ईंधन के रूप में और वायुमंडलीय हवा से ऑक्सीजन का आक्सीडाइजर के रूप में उपयोग किया जाता है

  • मेरठ से वापस भेजे गए 150 पाकिस्तानी

उत्तर प्रदेश के मेरठ से पाकिस्तान से आए 150 से अधिक लोगों को वापस भेज दिया गया. पुलिस ने 3 टीमों को पाक से आए लोगों की पहचान करने के लिए लगाया गया था. एडीजी मेरठ जोन के अनुसार अब पाक के किसी नागरिक का मेरठ में रहना अवैध माना जाएगा. आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. पाकिस्तानी लोग  मेरठ के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जिलो में शॉर्ट टर्म वीजा पर आए थे.एडीजी बोले, जिस रास्ते से आए, उसी रास्ते से भेजा गया वापस. कोई ट्रेन से आया था तो उसे ट्रेन के जरिए, और कोई अगर सड़क मार्ग से आया था तो उसे उसी रास्ते से भेजा गया.

  • अमेरिका ने जारी की अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई होने के संकेट को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी. अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के दायरे में नहीं जाने की सलाह दी. साथ ही अमेरिका ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा टालने को कहा है. अमेरिका ने अपनी एडवायजरी में कहा, पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है इस राज्य की यात्रा न करें

  • रूस ने जारी की अपने नागरिकों के लिए एडवायजरी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने एडवायजरी जारी की है. रूस को पता है कि भारत किसी भी वक्त पाकिस्तान पर ले सकता है बड़ा एक्शन, लिहाजा रूस ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो पाकिस्तान न आएं, अगर आने का प्लान है, तो पाकिस्तान का कार्यक्रम टाल दें. 

  • अभ्यास के दौरान एयरफोर्स के विमान से घर पर गिरा डमी बम

बम गिराने के अभ्यास के दौरान मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गलती से एक डमी बम एक इमारत पर गिर गया. चश्मदीदों के मुताबिक एयरफोर्स के विमान से कुछ धातु जैसा गिरा है, जिससे उनके मकान के दो कमरे क्षतिग्रस्त हुए. पुलिस के मुताबिक  घर में मौजूद 4 सदस्य सभी सुरक्षित हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिराज-2000 फाइटर जेट की स्क्वाड्रन तैनात है जिसने 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर बम गिराए थे.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0