TheFinalAssault Blog Alert Breaking News विदेश सचिव अगले हफ्ते बांग्लादेश में, इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी का उठेगा मुद्दा?
Breaking News Conflict Geopolitics Indian-Subcontinent

विदेश सचिव अगले हफ्ते बांग्लादेश में, इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी का उठेगा मुद्दा?

हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन संस्थान के प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न हुई तनातनी के बीच विदेश सचिव विक्रम मिसरी अगले हफ्ते (9 दिसंबर) को बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने इस बाबत आधिकारिक बयान जारी किया है. टीएफए ने पिछले महीने ही इस यात्रा के बारे में जानकारी दी थी.

बांग्लादेश में तख्तापलट और अंतरिम सरकार के बनने के बाद अब भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली है पहली बैठक. भारत-बांग्लादेश के बीच ये बैठक सोमवार को होने जा रही है. इस बैठक का नेतृत्व बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी करेंगे.

बांग्लादेश में चल रहे तनाव के बीच ढाका में 9 दिसंबर को पहली उच्च स्तरीय आधिकारिक बैठक होगी. बैठक में दोनों देशों के विदेश सचिव हिस्सा लेंगे.

बैठक में मौजूदा समझौतों और पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के विकास पर चर्चा होगी.

भारत में शेख हसीना, बांग्लादेश चाहता है प्रत्यर्पण
अगस्त के महीने में बांग्लादेश में हिंसा के बाद तख्तापलट हुआ था. जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था. शेख हसीना लंदन जाना चाहती थीं, पर ब्रिटेन से इजाजत नहीं मिलने के बाद दिल्ली में शेख हसीना ने शरण ली.

अगस्त से ही शेख हसीना दिल्ली में हैं और बांग्लादेश में शेख हसीना और उनके मंत्रियों पर कई केस दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद मोहम्मद यूनुस के अंतरिम सरकार चाहती है कि उनका प्रत्यर्पण किया जाए. बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है.

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर सख्त है भारत
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अटैक को लेकर भारत ने कई बार बांग्लादेश से विरोध जताया है. वहीं बांग्लादेश ने बार-बार कहा है कि हिंदुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं पर भारतीय मीडिया हिंदुओं से जुड़े मामलों को बढ़ा चढ़ा तक दिखा रहा है. खुद यूनुस ने हिंदुओं पर हो रहे हमलों को प्रोपेगेंडा करार दिया है.

माना जा रहा है कि दोनों देशों की बैठक में हिंदुओं पर अटैक का मुद्दा उठेगा. वहीं बांग्लादेशी पर्यटकों को जारी किए जाने वाले वीजा को लेकर भी चर्चा होगी. उन परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा होगी, जो हिंसा के बाद और अंतरिम सरकार के आने के बाद से रुकी हुई हैं.

इस्कॉन मंदिर के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का मामला भी दोनों देशों के विदेश सचिव की बैठक में उठ सकता है.

पाकिस्तान के करीब आया बांग्लादेश
बांग्लादेश में आवामी लीग यानी शेख हसीना के सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद यूनुस सरकार लगातार पाकिस्तान के करीब आ रही है. हाल ही में कराची से चला एक जहाज बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी तट पर रुका था.

साल 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान का एक कार्गो जहाज बांग्लादेश के तट पर रुका. जिससे ये साबित हो रहा है कि कैसे दो दुश्मन देश एक दूसरे के करीब आ गए हैं.

साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान से गोला-बारूद और आरडीएक्स खरीदना शुरू कर दिया है.

भारत सीमा पर तैनात किया बायरेक्टर ड्रोन
खबर है कि बांग्लादेश ने टर्की से लिए बेहद खतरनाक बायरेक्टर टीबी-2 ड्रोन को भारतीय सीमा के करीब फ्लाई किया है. हालांकि, ड्रोन को भारत की सीमा के करीब उड़ाने का मकसद साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा की हलचल पर नजर रखने के लिए ऐसा किया गया है. (बांग्लादेश ने उड़ाया Bayraktar ड्रोन, ईस्टर्न फ्रंट पर चौकसी जरूरी)


 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0