TheFinalAssault Blog Alert Breaking News इजरायल के आगे हमास का सरेंडर, युद्ध समाप्ति के लिए मिमियाया
Alert Breaking News Middle East War

इजरायल के आगे हमास का सरेंडर, युद्ध समाप्ति के लिए मिमियाया

हमास के खिलाफ गाजापट्टी में इजरायल की नई रणनीति का असर दिखने लगा है. कुछ क्षेत्र में हमास आतंकियों और उनके मददगारों को समेटे जाने के बाद हमास घुटने टेकते हुए नजर आ रहा है. हमास के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि “हम युद्ध समाप्त करने और बंधकों को छोड़ने के लिए तैयार हैं. फिलिस्तीनी नागरिकों के बदले हम इजरायली बंधकों को छोड़ देंगे.”

गाजा में बढ़ रही भुखमरी, युद्ध समाप्ति के स्थाई समाधान के लिए तैयार:हमास नेता

हमास नेता खलील अल-हाया ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “अब हम अंतरिम समझौते नहीं करना चाहते. अब हमें स्थाई समाधान चाहिए. हम तुरंत प्रभाव से इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. हम गाजा में युद्ध खत्म करना चाहते हैं. हम इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों के बदले में हम बंधक बनाए गए सभी इजरायलियों को छोड़ना चाहते हैं.  गाजा में युद्ध नहीं चाहते.” हाया ने ये भी कहा, “इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी सरकार अपने पॉलिटिकल एजेंडे के लिए आंशिक समझौते कर रही है, जिससे गाजा में भुखमरी और बढ़ रही है. हम सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं.”

इजरायल के नए प्रस्ताव दिए जाने का हमास ने किया है दावा

हमास ने कुछ दिनों पहले कहा है कि उन्हें एक नया इजरायली प्रस्ताव मिला है. इस प्रस्ताव में गाजा में बंधक बनाए गए 10 जीवित बंधकों की रिहाई के बदले में कम से कम 45 दिनों का युद्ध विराम शामिल है. साथ ही इसमें इजरायल जेलों से 1,231 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और क्षेत्र में मानवीय सहायता के लिए रास्ता देने का भी प्रावधान है. हमास नेता खलील अल-हाया ने कहा, “इस शर्त पर युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की बात कही गई है कि हमास सहित गाजा में फिलिस्तीनी गुट हथियार छोड़ दें.”

गाजा में इजरायल का फिर तगड़ा हमला

गाजा पट्टी में गुरुवार रात को हुए हमलों में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत हो गई. वहीं गाजा में पिछले डेढ़ महीने से सहायता आपूर्ति बंद होने से खाना और पानी का लाले पड़ गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने इस स्थिति पर चिंता जताई है. गाजा में इसी सप्ताह की शुरुआत में इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर हवाई हमला किया था.  बताया जा रहा है कि इस अस्पताल से बचे हुए हमास के आतंकी कमांड सेंटर चला रहे थे. आईडीएफ के हमले में कई आतंकी मारे गए हैं. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा है, कि “जब तक बंधक रिहा नहीं हो जाते, ऐसे हमले जारी रहेंगे.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0