TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ईरान का इजरायल पर बैलिस्टिक अटैक, पलटवार का Countdown शुरु
Breaking News Islamic Terrorism Middle East War

ईरान का इजरायल पर बैलिस्टिक अटैक, पलटवार का Countdown शुरु

Israel map during ballistic missile attack of Iran.

ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला करते हुए करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइल से एक साथ अटैक किया है. मंगलवार देर शाम हुए इस हमले का असर तेल अवीव से लेकर हायफा और जेरूसलम तक दिखाई पड़ा. इजरायल की डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के मुताबिक, इस हमले की चपेट में करीब एक करोड़ लाए हैं. उधर तेल अवीव में हथियारबंद आतंकियों ने लाइट रेल में अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी है.

ईरान के मुताबिक, हमास चीफ इस्माइल हानिया (हानिये) और हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर हसन नसरल्लाह सहित ईरान के सैन्य अफसरों की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर बड़ा हमला किया गया है.

शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायल का आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम भी रोकने में नाकाम साबित हुआ है. (https://x.com/FinalAssault23/status/1841165153590788113)

ईरान की मिसाइल अटैक के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें जमीन और बिल्डिंग से टकराते हुए भी देखा जा सकता है. इन वीडियो में पूरे इजरायल में सायरन की आवाज सुनाई पड़ रही है. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1841161604479471841)

आईडीएफ के मुताबिक, सैकड़ों की तादाद में इजरायल के लोगों ने बंकर में छिपकर अपनी जान बची है. इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेने का जरूर ऐलान कर दिया है.

हालांकि, ईरान के हमले का कितना बड़ा नुकसान इजरायल को उठाना पड़ा है इसका अभी तक सही सही अंदाजा नहीं लगाय जा सका है. लेकिन एक वीडियो में भूमध्यसागर में इजरायल की एक ऑयल रिग धू धू जलती जरूर दिखाई पड़ रही है.

उधर, हमले की खबर सुनते ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से इमरजेंसी मीटिंग की है.

साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हमले को लेकर आनन-फानन में मीटिंग की है. खास बात है कि ईरान ने ये हमला इजरायल पर उस दिन किया है जब रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन तेल अवीव में मौजूद थे.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0