TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा, ट्रंप ने दिखाई अकड़
Breaking News Middle East War

ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा, ट्रंप ने दिखाई अकड़

रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई. कुछ यही हाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है. ईरान के साथ युद्ध छेड़ने पर अमेरिका का क्या हश्र हुआ, ये पूरी दुनिया के सामने है. लेकिन ट्रंप हैं कि मानते नहीं, ना रिजीम चेंज और ना ही खोल पाए होर्मुज.

ईरान के साथ शांति वार्ता को मजबूर ट्रंप ने बातचीत से पहले कहा है कि ईरान बर्बाद हो चुका है, वो सिर्फ वार्ता के लिए बचा हुआ है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता विफल होती है तो अमेरिका फिर से ईरान पर हमले शुरू कर देगा, क्योंकि तेहरान पर अटैक के लिए युद्धपोतों पर पहले से ज्यादा ताकतवार हथियार लोड कर दिए गए हैं.

वहीं ईरान की ओर से कहा गया है, कि अमेरिकी हमें कमतर आंक कर फिर गलती कर रहे हैं. तो वार्ताकार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान, अमेरिका के साथ खेल खेलने की हिम्मत न करे.

हमारे युद्धपोतों पर घातक हथियार लोड किए गए: ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता से पहले ईरान को फिर धमकाया है. ट्रंप ने कहा, ईरान वाले यह बात समझ ही नहीं रहे हैं कि उनके पास कोई ताकत नहीं है. वे सिर्फ दुनिया को थोड़े समय के लिए परेशान कर सकते हैं, क्योंकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते हैं. सच्चाई यह है कि आज वे जिंदा हैं तो सिर्फ इसलिए कि बातचीत कर सकें.

ट्रंप ने कहा है कि हमने ईरान को तबाह कर दिया है. उनके पास कुछ वहीं बचा है.

ट्रंप बोले, अमेरिकी जंगी जहाजों पर अभी से पहले से भी बेहतर और ताकतवर हथियार लादे जा रहे हैं. अगर बातचीत से कोई समझौता नहीं हुआ तो इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा और बहुत असरदार तरीके से किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द पता चल जाएगा कि ईरान चाहता क्या है,समझौता या हमले.

अब हम खोलने जा रहे हैं होर्मुज: ट्रंप

ट्रंप ने अपना सख्त तेवर दिखाते हुए कहा, ईरान सैन्य रूप से हार चुका है और हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे. किसी भी कीमत पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं होने देंगे. ईरान की मनमानी नहीं चल सकती है.  

ट्रंप ने दो टूक कहा कि “यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है और हम वहां ऐसा कुछ भी नहीं होने देंगे.’ उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा और वहां मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.”

अमेरिका से खेल ना खेले ईरान: जेडी वेंस
ईरान के साथ शांति वार्ता से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने तेहरान को दी है धमकी. जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका के साथ खेल ना खेले ईरान. अमेरिकी उपराष्ट्रपति से बातचीत के लिए ही ईरान तैयार हुआ है. लेकिन बातचीत से पहले जेडी वेंस ने ईरान पर कड़ा रुख अपनाते हुए दबाव बनाया है.

वेंस ने कहा, “यदि ईरानी सद्भावना से बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से खुले हाथों से उनका स्वागत करने को तैयार हैं. अगर वे हमें धोखा देने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ताकार दल इतना सहयोग करने को तैयार नहीं है.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0