TheFinalAssault Blog Alert Breaking News जम्मू कश्मीर राइफल्स सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ भी सम्मानित
Breaking News Reports

जम्मू कश्मीर राइफल्स सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ भी सम्मानित

Republic Day parade on Kartavya Path.

गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस साल जम्मू कश्मीर राइफल्स (जैकरिफ) की टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का खिताब सौंपा गया है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में दिल्ली पुलिस के दस्ते को बेस्ट मार्चिंग दस्ते का खिताब दिया गया है.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) सहित केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनल गठित किए गए थे. पैनल ने निम्नलिखित परिणाम घोषित किए हैं:

शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघीय क्षेत्र)

•          प्रथम – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)

•          दूसरा –  त्रिपुरा  (शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा-खर्ची पूजा)

•          तीसरा – आंध्र प्रदेश (एटिकोप्पका बोम्मलु-पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने)

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी

जनजातीय कार्य मंत्रालय (जनजातीय गौरव वर्ष)

विशेष पुरस्कार : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (भारतीय संविधान के 75 वर्ष) थीम–‘जयति जय ममः भारतम्’ डांस ग्रुप

माई गोव पोर्टल के नतीजे

इसके अलावा, 26- 28 जनवरी तक ‘माई गोव’ (माई गर्वमेंट) पोर्टल पर नागरिकों से उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों को ‘लोकप्रिय पसंद श्रेणी’ के रूप में वोट देने के लिए एक ऑनलाइन पोल आयोजित किया गया था. उसके परिणाम इस प्रकार हैं:

सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी: कोर ऑफ सिग्नल सिग्नल
सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता: सीआरपीएफ

शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)

प्रथम – गुजरात (स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)

दूसरा – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)

तीसरा – उत्तराखंड (उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल)

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (मंत्रालय की व्यापक योजनाओं के अंतर्गत पोषित महिलाओं और बच्चों की बहुमुखी यात्रा)

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0