TheFinalAssault Blog Alert Breaking News यहूदी हारे, अमेरिका को मारा तमाचा: खामेनेई
Breaking News Middle East

यहूदी हारे, अमेरिका को मारा तमाचा: खामेनेई

इजरायल के साथ सीजफायर के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने सीक्रेट जगह से भरी है हुंकार. खामेनेई ने राष्ट्र को भेजे संदेश में कहा, अमेरिका के मुंह पर मारा तमाचा और इजरायल को जंग में हराया. खामेनेई ने जनता से कहा, झूठे यहूदियों के शासन पर जीत की बधाई”.

बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के टारगेट पर अयातुल्ला खामेनेई ही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर खामेनेई को मार दिया जाता है तो ईरान को कट्टरपंथियों से छुटकारा मिल जाएगा.  

सीक्रेट स्थान से सुप्रीम लीडर का संदेश, इजरायल-अमेरिका पर बताई ईरान की जीत

सीजफायर के बाद पहली बार अयातुल्ला खामेनेई ने एक्स पर संदेश भेजा है. सुप्रीम लीडर ने एक्स पर लिखा, “झूठे यहूदियों के शासन पर जीत की बधाई. हमने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा और इजरायल को कुचल दिया.”

सुप्रीम लीडर ने एक जूते की एआई इमेज शेयर करते हुए कहा, “इतने सारे शोर-शराबे और दावों के बावजूद, जायनिस्ट शासन इस्लामी गणराज्य के प्रहारों के आगे लगभग ढह चुका है और पूरी तरह से कुचल दिया गया है.” 

अमेरिका के विरुद्ध भी जीता ईरान: खामेनेई

अयातुल्ला अली खामेनेई का दावा है कि “अमेरिका ने युद्ध में इसलिए प्रवेश किया क्योंकि उसे लगा कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो इजरायल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा.” 

खामेनेई ने लिखा- “मैं हमारे प्रिय ईरान को अमेरिकी शासन पर जीत की दूसरी बधाई देता हूं. अमेरिकी शासन ने सीधे युद्ध में इसलिए प्रवेश किया, क्योंकि उसे लगा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया, तो ज़ायनिस्ट शासन पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा, हालांकि, इस युद्ध से उसे कुछ भी हासिल नहीं हुआ. यहां भी, इस्लामी गणराज्य विजयी रहा और बदले में अमेरिका के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा.”

हम किसी के अत्याचार के आगे सरेंडर नहीं करेंगे: खामेनेई

खामनेई ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिका के जलते हुए झंडे की एआई इमेज पोस्ट की और संदेश में लिखा, “हमने कभी किसी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया है, और न ही हम कभी किसी को हमारे अधिकारों का उल्लंघन करने देंगे, और न ही हम किसी के अत्याचार के सामने आत्मसमर्पण करेंगे; यही ईरानी राष्ट्र का तर्क है.”

खामेनेई ने ईरानी एकता के बारे में कहा, कि “9 करोड़ की जनसंख्या वाला यह राष्ट्र एकजुट होकर, एक स्वर में, कंधे से कंधा मिलाकर, अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा रहा.  ईरान ने दिखा दिया कि जब जरूरत पड़े, तो यह राष्ट्र एक आवाज बनकर सुना जाएगा.”

वॉशिंगटन से कीमत वसूलेगा ईरान, किया ऐलान

न्यूक्लियर ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराए जाने के बाद ईरान इस हमले की कीमत वॉशिंगटन से वसूलने की तैयारी कर रहा है. ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतिबजादेह ने कहा कि “तेहरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करेगा और न्यूक्लियर ठिकानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग करेगा.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0