TheFinalAssault Blog Alert Breaking News आतंकियों के सिर पर 20 लाख ईनाम, बिल से निकालकर मारे जाएंगे गुनहगार
Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism Kashmir

आतंकियों के सिर पर 20 लाख ईनाम, बिल से निकालकर मारे जाएंगे गुनहगार

पहलगाम नरसंहार के दो दिनों बाद भी आतंकियों की तलाश की जा रही है ताकि न्याय के कटघरे में उन्हें खड़ा किया जा सके. सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तलाश की जा रही है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले की पुलिस ने पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की सूचना देने वालों के लिए 20 लाख रु के इनाम देने की घोषणा की है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं. वहीं आतंकियों के मददगार होने के शक में घाटी से तकरीबन 1000 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.

आतंकियों की सूचना दो, 20 लाख ले जाओ

हाथों में संवेदनशील ऑटोमैटिक हथियार, बदन पर बुलेटप्रूफ जैकेट, काले और हरे रंग की ड्रेस पहनकर खुद को कमांडो दिखाने की कोशिश…यही पहचान है उन आतंकियों की जिन्होंने पहलगाम में पर्यटकों की जान की. हिंदुओं को पहचान-पहचान कर मारा. अनंतनाग पुलिस ने जगह-जगह 4 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए हैं. अनंतनाग पुलिस ने घोषणा की है कि पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले में शामिल आतंकवादियों की कोई भी सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

आतंकियों की हुई पहचान, बेहद खूंखार हैं आतंकी, पहले से है तलाश

सुरक्षाबलों ने घटना में शामिल संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान कर ली है. जिन आतंकियों की तलाश है, उनमें आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन तीनों आतंकवादियों के ‘कोड’ नेम- मूसा, यूनुस और आसिफ थे. इन आतंकियों की तलाश कई दिनों से की जा रही है, माना जा रहा है कि ये आतंकी वही हैं, जो पुंछ में हुई आतंकी वारदात में शामिल थे. आतंकियों के पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने ट्रेनिंग लेने का शक है. 

हम पर्दे के पीछे बैठे लोगों तक भी पहुंचेंगे: राजनाथ सिंह 

पहलगाम के पीछे जो भी आतंकी हैं, उन आतंकियों को उनके बिलों से निकाल-निकाल कर मारा जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कह दिया है कि सिर्फ उन लोगों तक नहीं पहुंचेंगे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठ कर भारत की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं. राजनाथ सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा है कि भारत को ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता. ऐसी हरकतों का जवाब मिलेगा. इसके ज‍िम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा. हम न केवल ये काम करने वाले दोषियों तक पहुंचेंगे बल्कि पर्दे के पीछे के लोगों तक भी पहुंचेंगे. 

आपके पास है आतंकियों की सूचना तो इन नंबरों पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त

9596777666 – SSP अनंतनाग 

9596777669 – PCR अनंतनाग 

ईमेल: dpoanantnag-jk@nic.in

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0