TheFinalAssault Blog Alert Breaking News कुर्स्क पर फिर रूस का कब्जा, किम जोंग के सैनिकों का जताया आभार
Breaking News DMZ Russia-Ukraine War

कुर्स्क पर फिर रूस का कब्जा, किम जोंग के सैनिकों का जताया आभार

रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम की कोशिशों के बीच मॉस्को ने पहली बार स्वीकार किया है, कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क की लड़ाई में हिस्सा लिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी ऐलान किया है कि कुर्स्क प्रांत से यूक्रेनी सेना को पूरी तरह खदेड़ दिया है.

रूसी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा है कि “यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध अभियानों में भाग लिया और युद्ध में धैर्य एवं वीरता दिखाई.” इसके साथ ही रशियन आर्मी चीफ ने इस बात की भी घोषणा की है कि कुर्स्क प्रांत पर एक बार फिर से रूस का पूरी तरह कब्जा हो गया है.

उत्तर कोरियाई सैनिकों ने युद्ध में दिखाई वीरता: रूसी सैन्य प्रमुख 

यूक्रेन और नाटो देश पिछले साल से ये दावा कर रहे हैं कि रूस अपने बलबूते पर युद्ध नहीं लड़ रहा. रूस अपने सैनिकों के अलावा उत्तर कोरिया के तकरीबन 10 हजार सैनिकों की मदद ले रहा है. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा था कि रूसी वर्दी में उत्तर कोरियाई सैनिक युद्ध की फ्रंट लाइन में हैं और यूक्रेन की कार्रवाई में उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं. लेकिन यूक्रेन और नाटो देशों के इन आरोपों पर न तो रूस और न ही उत्तर कोरिया ने कोई जवाब दिया है. लेकिन पहली बार रूस की ओर से उत्तर कोरियाई सैनिकों की रूस में मौजूदगी स्वीकार की गई है. रूसी सेना प्रमुख ने कहा, “यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध अभियानों में भाग लिया.”

 रूस के कुर्स्क क्षेत्र ने निकाले गए यूक्रेनी सैनिक- दिमित्री पेसकोव

क्रेमलिन ने जंग को लेकर कुर्स्क क्षेत्र पर दोबारा कब्जे किए जाने का दावा किया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी यूक्रेनी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया है. रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बारे में जानकारी भी दी है.कुर्स्क क्षेत्र में मिली बड़ी सैन्य कामयाबी को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैनिकों और कमांडरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “कुर्स्क सीमा क्षेत्र में हमारे दुश्मन की हार हुई है, हमारे सैनिकों और मोर्चे की सफलताओं के लिए सही परिस्थितियां हैं.”

यूक्रेन ने कुर्स्क पर साधी चुप्पी

रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका की मध्यस्थता से युद्ध समाप्ति पर जोर दिया जा रहा है. जेेलेंस्की ने वेटिकन सिटी में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है. तो ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ मॉस्को में हैं. इस बीच रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर कंट्रोल को लेकर यूक्रेन ने चुप्पी साध ली है. कोई भी बयान नहीं दिया है.

ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात

उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने वेटिकन सिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संक्षिप्त मुलाकात की है. ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत ने मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की है.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0