TheFinalAssault Blog Defence Acquisitions एआई समिट के लिए मोदी जाएंगे पेरिस, पनडुब्बियों पर होगी मैक्रों से चर्चा
Acquisitions Breaking News Defence Geopolitics NATO

एआई समिट के लिए मोदी जाएंगे पेरिस, पनडुब्बियों पर होगी मैक्रों से चर्चा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पेरिस के दौरे पर जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने खुद इस यात्रा की पुष्टि की है. मैक्रों ने पीएम मोदी को पेरिस में होने वाले दो दिवसीय (11-12 फरवरी) शिखर सम्मलेन के लिए आमंत्रित किया है. माना जा रहा है कि इस दौरान, भारतीय नौसेना के लिए स्कोर्पीन समझौते के तहत तीन फॉलो-ऑन पनडुब्बियों पर फ्रांस से अहम चर्चा होने जा रही है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि “फ्रांस एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है. भारत ने फ्रांस के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.”

ये दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि फ्रांस में पीएम मोदी और अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है.

मैक्रों ने किया पीएम मोदी को आमंत्रित, दोस्त से मिलने जाएंगे पीएम मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को फ्रांस के दौरे के लिए आमंत्रित किया है. मैक्रों ने बताया, “फ्रांस 11 और 12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जो कार्रवाई करने के लिए एक शिखर सम्मेलन है. यह हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा करने में सक्षम बनाएगा. प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश की राजकीय यात्रा के तुरंत बाद वहां होंगे. एआई शिखर सम्मेलन हमें सभी शक्तियों, आईईए, अमेरिका, चीन और प्रमुख देशों जैसे भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों के साथ संवाद करने में सक्षम बनाएगा.”

मोदी-मैक्रों में द्विपक्षीय वार्ता, डिफेंस डील पर मुहर लगने की संभावना

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी संभावित है. माना जा रहा है कि इस वार्ता में दो बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 अरब डॉलर से अधिक की है. जिन डिफेंस डील पर चर्चा होनी है, उनमें भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान और तीन (03) अतिरिक्त स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक सबमरीन का सौदा शामिल है. इन सौदों को अगले कुछ दिनों में सीसीएस की मंजूरी मिलने की संभावना है. (फ्रांसीसी परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ युद्धाभ्यास, IAF भी हुई शामिल)

मझगांव डॉकयार्ड की लेटर से स्कोर्पीन पनडुब्बियों पर नजर

मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड (एमडीएल) ने गुरूवार को ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को एक पत्र लिखकर बताया था कि प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रांस से तीन अतिरिक्त पनडुब्बियों के सौदे को लेकर कीमत पर चर्चा चल रही है.

फ्रांस में हो सकती है मोदी-ट्रंप की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने पेरिस में मुलाकात होने की संभावनाएं जताई गई हैं. फ्रांस ने एआई समिट के लिए पीएम मोदी के अलावा डोनाल्ड ट्रंप को भी आमंत्रित किया है. अगर अमेरिकी राष्ट्रपति निमंत्रण स्वीकार करते हैं तो माना जा रहा है कि 11-12 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप और मोदी की बीच मीटिंग हो सकती है. 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0