TheFinalAssault Blog Alert Breaking News पाकिस्तान का पतन निकट, सोराब पर BLA का कब्जा
Breaking News Conflict Geopolitics Indo-Pacific

पाकिस्तान का पतन निकट, सोराब पर BLA का कब्जा

भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचने वाला और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की शामत आ गई है. फेल्ड मार्शल असीम मुनीर और उनके इशारों पर चलने वाले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की नींद उड़ गई है. बीएलए का दावा है कि उन्होंने बलूचिस्तान के सोराब शहर पर कब्जा कर लिया है. सोराब शहर बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से महज 150 किलोमीटर दूर है और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम शहर माना जाता है.

शनिवार को पाकिस्तानी पुलिस के अधिकारी की हत्या के बाद हालात बिगड़े हुए हैं. बीएलए वही ग्रुप है, जो पाकिस्तान में चीन के डेवलेपमेंट का विरोध करता है और हाल ही में पूरी ट्रेन हाईजैक करके कई पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और जवानों की हत्या कर चुका है.

बलूचिस्तान के सोराब शहर में चारों ओर बीएलएल लड़ाके

पाकिस्तान के सोराब शहर में लगातार दूसरे दिन बीएलए के लड़ाकों का तांडव जारी है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के चरमपंथियों ने शुक्रवार देर रात खुजदार जिले के सोराब शहर पर हमला किया. शुक्रवार को हमले के बाद शनिवार तक लड़ाकों ने पूरे शहर पर कब्जा कर लिया है. कई सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया और बैंक को लूट लिया गया है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उनके लड़ाकों ने सोराब के कई प्रमुख सरकारी भवनों पर कब्जा कर लिया है. 

सोराब में पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद तनाव

बीएलए के हमले में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी हिदायत बुलेदी की मौत हो गई है. हमला उस वक्त हुआ जब बुलेदी अपने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. हमलावरों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा अन्य सरकारी अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाया गया और आगजनी की गई. 

सोराब पर हमारा कब्जा: जियांद बलूच

सोराब इलाके पर बलोच आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने मीडिया को बताया कि बलोच लड़ाकों ने पूरे सोराब शहर पर अपना कब्जा कर लिया है, सारे सरकारी तऑफिस उनके कंट्रोल में हैं. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को नकार दिया है. पाकिस्तानी प्रशासन का कहना है, कि लड़ाके आए थे, लेकिन सेना ने उन्हें भगा दिया. 

चीन के सीपीईसी के करीबी क्षेत्र से जुड़ा है सोराब

सोराब, बलूचिस्तान के एक छोटा सा शहर है, लेकिन रणनीतिक तौर पर बेहद अहम शहर है. ईरान से सीमा साझा करता है. राजधानी क्वेटा के पास है. बीएलए दृष्टि से अहम शहर है. बलोच आर्मी के कब्जे के बाद क्वेटा-कराची हाईवे प्रभावित है. सोराब, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के निकटवर्ती क्षेत्रों से जुड़ा है, ऐसे में इस शहर पर कब्जा होने से यहां से सीपीईसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश घोषित किया 

पहलगाम नरसंहार के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलूचिस्तान ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया था. मीर यार बलूच ने संयुक्त राष्ट्र और भारत से मान्यता की मांग की थी. मीर यार बलूच लेखक और बलूचिस्तान के बड़े कार्यकर्ता हैं. मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए बलूचिस्तान गणराज्य के गठन की घोषणा की. मीर यार बलूच ने संयुक्त राष्ट्र और भारत से मान्यता मांगते हुए नई दिल्ली में दूतावास खोले जाने की मांग उठाई. मीर यार बलूच ने संयुक्त राष्ट्र से इस घोषणा को मान्यता देने और मुद्रा और पासपोर्ट जारी करने सहित बुनियादी राज्य कार्यों के लिए धन मुहैया कराने की अपील की. 

मीर यार बलूच ने लिखा, “संभवतः घोषणा जल्द ही की जानी चाहिए, क्योंकि आतंकवादी पाकिस्तान का पतन निकट है. हम भारत से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दे.”

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0