TheFinalAssault Blog Alert Breaking News रूस-यूक्रेन के बीच 30 दिन का युद्धविराम, ट्रंप-पुतिन में ढाई घंटे हुई फोन कॉल के बाद बनी सहमति
Breaking News Russia-Ukraine War

रूस-यूक्रेन के बीच 30 दिन का युद्धविराम, ट्रंप-पुतिन में ढाई घंटे हुई फोन कॉल के बाद बनी सहमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर ढाई घंटे लंबी चली बातचीत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम के लिए मंजूरी दे दी है. ट्रंप के प्रस्ताव के अनुसार अगले 30 दिनों तक रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा संयंत्रों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेंगे. साथ ही ट्रंप ने रूस के स्थायी शांति के लिए प्रयास करने पर सहमति जताई है.

फोन कॉल के बाद व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफिस और क्रेमलिन (पुतिन के ऑफिस) ने अपना-अपना आधिकारिक बयान जारी किया. उल्लेखनीय है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पहले ही ट्रंप के 30 दिन के अस्थायी सीजफायर के लिए हामी भर दी थी. ऐसे में माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन, शुरूआत में 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं.

व्हाइट हाउस का बयान:

1.        ट्रंप और पुतिन, स्थायी शांति के लिए तैयार हो गए हैं.

2.        दोनों नेता इस बात के लिए तैयार हो गए कि शांति की शुरूआत एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर युद्धविराम से होगी. इसके बाद काला सागर में मेरीटाइम सीजफायर और फिर पूर्णतया युद्धविराम. इसके बाद ही स्थायी शांति आ सकती है.

3.        युद्ध में हुआ खर्चा, लोगों की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होना चाहिए.

4.        मिडिल ईस्ट में ही शांति वार्ता पर चर्चा होगी.

5.        रूस और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों की होड़ रूकनी चाहिए.

6.        रूस और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी और जियोपॉलिटिकल स्थिरता बेहद जरूरी है ताकि दोनों देशों में शांति कायम रहे.

7.        ईरान ऐसी स्थिति में न आए पाए कि इजरायल को तबाह कर दे. (https://x.com/TrumpDailyPosts/status/1902065480623649159)

क्रेमलिन का बयान:

1.        अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन विवाद का दीर्घकालिक और पूरे समाधान के लिए रूस तैयार है.

2.        सीजफायर को लेकर रूस आशंकित है क्योंकि यूक्रेन का खराब ट्रैक-रिकॉर्ड रहा है, जो समझौतों को तोड़ता रहा है.

3.        यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क में सामान्य नागरिकों से बर्बरतापूर्ण कृत्य किए हैं.

4.        यूक्रेन के साथ जंग की स्थिति बदतर न हो, इसके लिए अमेरिका, यूक्रेन को इंटेलिजेंस शेयरिंग और सैन्य मदद बंद कर दे. क्योंकि यूक्रेन विवाद का हल राजयनिक तरीकों से ही ढूंढा जा सकता है.

5.        19 मार्च यानी बुधवार को रूस और यूक्रेन एक दूसरे के 175 युद्धबंदियों की अदला-बदली करेंगे.

6.        काला सागर में मेरीटाइम सुरक्षा के लिए ट्रंप के प्रयास काबिले-तारीफ हैं.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0