TheFinalAssault Blog Alert Breaking News आतंकवाद पर भारत जैसा दर्द, पुतिन का गुस्सा फटा वेस्ट पर
Breaking News Russia-Ukraine Terrorism War

आतंकवाद पर भारत जैसा दर्द, पुतिन का गुस्सा फटा वेस्ट पर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर से पश्चिमी देशों पर भड़क गए हैं. पुतिन का दावा है कि पश्चिमी देश रूस में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं और आतंकवाद जैसे खतरनाक हथियार का इस्तेमाल कर रशिया को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

रूसी राष्ट्रपति ने बेलारूस से हुंकार भरते हुए कहा है कि नाटो के विस्तार के बारे में झूठ बोलने की वजह से ही यूक्रेन युद्ध की नींव पड़ी थी.

आईएस करता है आतंकी हमले, वेस्ट आतंकवाद फैला रूस को करना चाहते हैं कमजोर: पुतिन

बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) के सम्मेलन के दौरान आतंकवाद से लेकर नाटो देशों के मंशा तक के खिलाफ पुतिन भड़के दिखे. पुतिन ने कहा, “इस्लामिक स्टेट रूस के खिलाफ काम करता है, तब तक कोई इस पर ध्यान नहीं देना चाहता. मॉस्को में विस्फोट होते हैं, और ये आज भी हो रहे हैं. हालांकि कोई इस पर तब तक ध्यान नहीं देगा जब तक ये रूस के खिलाफ हैं.”

पुतिन ने आरोप लगाया कि “पश्चिमी देशों ने सामूहिक रूप से हमारे देश में अलगाववाद बढ़ाने का काम किया है. आतंकवाद और अलगाववाद का इस्तेमाल कर रूस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन मॉस्को अब पश्चिम के साथ एकतरफा खेल नहीं खेलेगा.”

नाटो विस्तार के कारण शुरु हुआ यूक्रेन के साथ युद्ध, बार-बार रूस को धोखा देता है पश्चिम: पुतिन

पुतिन ने कहा, “पश्चिमी देशों ने नाटो के विस्तार और यूक्रेन संघर्ष को हल करने से संबंधित अपने वादों को पूरा न करके रूस को बार-बार धोखा दिया है. पश्चिमी देश रूस की आक्रामकता की बात करके अपनी रक्षा खर्च को बढ़ाने और यूरोप में सैन्य तैनाती को सही ठहरा रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं बताते कि यूक्रेन संकट की जड़ें कहां से शुरू हुईं.”

रूस की चिंताओं को अनदेखा किया गया, हम वेस्ट पर विश्वास नहीं करते: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा, “रूस की सुरक्षा चिंताओं को हमेशा नजरअंदाज किया गया. यह आक्रामक व्यवहार नहीं तो और क्या है? लेकिन पश्चिम इस पर ध्यान नहीं देना चाहता. नाटो अपने सदस्य देशों के रक्षा खर्च को जीडीपी का 5 प्रतिशत करने की योजना बना रहा है, जो रूस के खिलाफ एक और कदम है.” 

पुतिन ने कहा, “हमें वेस्ट पर विश्वास नहीं, इसलिए मॉस्को अपनी रक्षा और संप्रभुता के लिए जो भी कदम सही होंगे, वो उठाएगा.”

डोनाल्ड ट्रंप एक साहसी नेता हैं: पुतिन

पुतिन ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है. पुतिन ने  कहा, ‘‘ट्रंप साहसी हैं, दो हत्या के प्रयास झेले, हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं. मैं अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति का गहरा सम्मान करता हूं. व्हाइट हाउस की ओर उनकी वापसी आसान नहीं थी. ट्रंप अपने देश में जो कर रहे हैं और मध्य पूर्व और यूक्रेन में शांति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, हम उसकी सराहना करते हैं.” 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0