TheFinalAssault Blog Alert Breaking News राजस्थान में मौलवी गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी का निकला साथी
Breaking News Islamic Terrorism Reports

राजस्थान में मौलवी गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी का निकला साथी

राजस्थान में पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) से जुड़े एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है. ओसामा उमर नाम का मौलवी युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था और कट्टरवाद की राह पर चलाने की साजिश रच रहा था. 

राजस्थान की एंटी टेरर स्क्वायड (एटीएस) की जांच में सामने आया है कि मौलवी सीधे टीटीपी के टॉप कमांडर सैफुल्लाह के संपर्क में था. पता ये भी चला है कि ओसामा, दुबई से सीधे अफगानिस्तान भागने के फिराक में था. राजस्थान एटीएस के साथ-साथ अब एनआईए भी मौलवी ओसामा से पूछताछ कर रही है.

विधायक का पड़पोता, जमात-ए-हिंद के नायब का नाती गिरफ्तार

राजस्थान एटीएस के अधिकारियों ने जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बताया जा रहा है कि मौलवी ओसामा उमर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए टीटीपी के टॉप कमांडर सैफुल्लाह
से संपर्क में रहता था. एक खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस ने चार संदिग्धों को पकड़ा जो कट्टरपंथ के रास्ते पर थे. चारों से पूछताछ हुई तो तार मौलवी ओसामा तक जा जुड़े. 

जांच में पता चला है कि मौलवी ओसामा चारों संदिग्धों पर टीटीपी में शामिल होने का दबाव बना रहा था. 

एटीएस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि “मौलवी ओसामा एक अच्छे पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता है. ओसामा के परनाना वली मोहम्मद बाड़मेर से विधायक रह चुके हैं और नाना जमात-ए-हिंद संगठन में नायब के पद पर हैं.”

टीटीपी कमांडर से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था मौलवी

एटीएस आईजी विकास कुमार के मुताबिक, कि पिछले दिनों राजस्थान एटीएस ने चार जिलों में छापेमारी कर मसूद पंडीपार, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद जुनैद और बसीर को पकड़ा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए की टीम और अन्य राज्यों की आईबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. इनके तार दूसरे राज्यों में भी फैले हुए हो सकते हैं, जिसकी जानकारी हासिल की जा रही हैं.

एटीएस आईजी के मुताबिक मौलवी ओसामा विदेश भागने की फिराक में था और फिर वहीं से अफगानिस्तान जाना चाहता था.

राजस्थान में एटीएस का ‘डीरेडिकलाइजेशन’ अभियान

राजस्थान की एटीएस की एक विशेष टीम ‘डीरेडिकलाइजेशन’ प्रक्रिया पर काम करती है. इस टीम में उदारपंथी लोग और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं, जो कट्टरपंथी विचारधारा की ओर बढ़ रहे व्यक्तियों की काउंसलिंग करते हैं, उनकी सोच को बदलने और उन्हें सही दिशा देने का प्रयास करते हैं. 

एटीएस अब उन युवाओं की जानकारी इकट्ठा कर रही है, जिन्हें टीटीपी से संबंधित मौलवी ने कट्टरता का पाठ पढ़ाकर आतंकी बनाने की कोशिश की है. 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0