TheFinalAssault Blog Alert Breaking News छह साल बाद सुंजवां आर्मी कैंप पर फिर हमला, एक जवान जख्मी
Alert Breaking News Conflict Islamic Terrorism Kashmir

छह साल बाद सुंजवां आर्मी कैंप पर फिर हमला, एक जवान जख्मी

File

साल 2018 के बाद एक बार फिर से आर्मी के सुंजवां कैंप पर आतंकियों ने गोलीबारी की है. सुबह करीब 10.50 के करीब जम्मू के सुंजवां कैंप पर आतंकियों ने फायरिंग की. अलर्ट जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी फरार हो गए. हालांकि आतंकियों की फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ है.

आतंकियों ने किया सुजवां कैंप पर हमला
फायरिंग के घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि 2-3 संख्या में आतंकियों ने 200 मीटर से गोलियां चलाई. फायरिंग सीधा संतरी पोजीशन पर तैनात जवान को लगी. जवान को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों के आसपास के इलाके में छिपे होने की आशंका है.

18 सितंबर को पहले चरण का चुनाव, बौखलाए आतंकी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरु हो चुका है. 18 सितंबर को दक्षिण कश्मीर में जिलों में वोटिंग होनी है. दो दिन पहले शनिवार को सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने चिनाब घाटी के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी, क्योंकि ये वही इलाके हैं, जहां पर वोटिंग होनी है. आशंका इस बात की है कि जिस तरह से जम्मू कश्मीर के लोग बढ़चढ़ कर चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं, उससे आतंकी और उनके आका बौखलाए हुए हैं.

फरवरी 2018 में सुजवां कैंप पर पहले भी हुआ था हमला
फरवरी 2018 में सेना के कैंप की दीवार फांदकर आतंकवादियों ने सुंजवां सैन्य शिविर पर हमला किया था. जैश-ए-मोहम्मद का फिदायीन दस्ता तड़के सैन्य शिविर में घुस आया था. 40 घंटे चले ऑपरेशन के बाद चार आतंकियों को मार गिराया गया था. जबकि आतंकियों से लोहा लेते हुए छह सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हुए थे. एनकाउंटर के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई थी. मारे गए आतंकियों के पास से जैश ए मोहम्मद का झंडा बरामद किया गया था. 

सुजवां कैंप के मास्टरमाइंड को पाकिस्तान में ‘जेम्स बॉन्ड’ ने मारा
इसी साल जून के महीने में पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट और रिटायर्ड ब्रिगेडियर आमिर हमजा की सीक्रेट शूटर्स ने हत्या कर दी थी. पाकिस्तान के रिटायर्ड ब्रिगेडियर आमिर हमजा को ही साल 2018 में जम्मू और कश्मीर में हुए सुंजवां आर्मी कैंप हुए हमला का मास्टरमाइंड माना जाता था. आमिर हमजा के अलावा पिछले साल नवंबर में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद की हत्या कर दी गई थी. शाहिद का शव पीओके में मिला था. शाहिद भी सुंजवा आर्मी कैंप हमले में शामिल था. 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0