TheFinalAssault Blog Alert Breaking News थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध: हिंदू मंदिर की दहलीज तक पहुंची जंग की आग
Breaking News Indo-Pacific War

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध: हिंदू मंदिर की दहलीज तक पहुंची जंग की आग

फाइल

थाईलैंड और कंबोडिया के जंग की आग अब विवादित हिंदू मंदिर प्रिया-विहार की दहलीज तक पहुंच गई है. थाईलैंड ने मंदिर के करीब एक क्रेन पर लगे कंबोडियाई सेना के कैमरे और सिग्नल जाम करने वाले उपकरण को मार गिराया. इस बीच थाईलैंड की सेना, बॉर्डर बदलने के लिए तैयार है और कंबोडिया के सीमावर्ती रिहायशी इलाकों में मार्च शुरु कर दिया है.

दक्षिण-पूर्व एशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के जंग के मैदान का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो प्रिया-विहार मंदिर के करीब जंगल का है, जिसमें एक क्रेन को गिरते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि कंबोडिया ने थाईलैंड की सीमा में ताकझांक के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगाया था. साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर उपकरण था, ताकि थाईलैंड की तरफ से आने वाले ड्रोन को जाम कर मार गिराया जाए. क्रेन के गिरने पर बैकग्राउंड में थाई सैनिकों के ठहाके मारकर हंसने की आवाज सुनाई दे रही है.

थाई आर्मी ने किया कंबोडियाई इलाकों में मार्च

जानकारी के मुताबिक, थाई आर्मी ने बॉर्डर पार कर कंबोडिया के विवादित इलाकों में मार्च करना शुरू कर दिया है. थाई सेना, कंटीली तार के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि कंबोडिया के इलाकों पर कब्जा कर वहां तारबंदी की जा सके. थाई आर्मी ने धमकी दी है कि अगर कंबोडिया की सेना ने कोई बड़ा हमला किया को कंबोडिया में डीप-स्ट्राइक से गुरेज नहीं करेगी.

कंबोडिया ने प्रिया विहार मंदिर में तैनात किए सैनिक

थाई आर्मी को आगे बढ़ता देख, कंबोडिया ने विवादित प्रिया (प्रिहा)-विहार मंदिर पर हथियारबंद सैनिकों को तैनात कर दिया है.दरअसल, थाईलैंड इस मंदिर को हमेशा से अपनी सीमा के भीतर मानता आया है, जबकि कब्जा कंबोडिया का है. ऐसे में कंबोडिया को आशंका है कि थाई आर्मी मंदिर की तरफ बढ़ सकती है.  

यूनेस्को की धरोहर लिस्ट में भगवान शिव के इस मंदिर का निर्माण 9-12 शताब्दी के बीच कंबोडिया के खमेर साम्राज्य के राजाओं ने कराया था.बॉर्डर पर विवादित मंदिर होने के चलते, थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिक, पैट्रोलिंग के वक्त यहां भिड़ जाते हैं, जिसके चलते समय-समय पर सैन्य टकराव की स्थिति बन जाती है. दोनों देशों के बीच पिछले 100 वर्षों से इस मंदिर को लेकर तकरार रही है.

थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकाने पर किया एफ-16 से हमला

सोमवार को थाईलैंड ने कंबोडिया के एक खाली पड़े कैसिनो पर एफ-16 लड़ाकू विमान से हवाई हमला किया था. इस कैसिनो को कंबोडिया के सैनिक, अपने ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे. इस हमले में कंबोडिया की महिला सैनिकों समेत बड़ी क्षति होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, कंबोडिया ने अभी तक इस हमले के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जवाबी कार्रवाई करते हुए कंबोडिया ने थाई आर्मी के ठिकानों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है.

सीमावर्ती इलाकों से लाखों लोगों का पलायन

पिछले एक हफ्ते से चल रहे टकराव के चलते लाखों की तादाद में दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों से लोगों का पलायन हो रहा है. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जुलाई के महीने से तनाव चल रहा है. उस दौरान भी दोनों देशों ने एक दूसरे पर हवाई हमले किए थे, जिसमें करीब 50 लोगों की जान चली गई थी और लाखों की संख्या में लोगों को बॉर्डर इलाका खाली करना पड़ा था.

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0