TheFinalAssault Blog Defence Acquisitions ट्रंप ने डाली पाकिस्तान-चीन में फूट, मुनीर ने जे-35 को दिखाया ठेंगा
Acquisitions Breaking News Defence Reports

ट्रंप ने डाली पाकिस्तान-चीन में फूट, मुनीर ने जे-35 को दिखाया ठेंगा

अमेरिका से दोस्ती के चक्कर में चीन को दगा दे गया है पाकिस्तान. पाकिस्तान ने अपने उस सदाबहार मित्र के पीठ में छुरा घोंप दिया है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ उसके साथ खड़ा रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने चीन से स्टील्थ फाइटर जेट जे-35 खरीदने को गलत बता दिया है. जबकि पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान ने चीन से पांचवी श्रेणी के 40 लड़ाकू विमान खरीदने का ऐलान किया था.

पाकिस्तान, चीन से नहीं खरीदेगा जे 35, मारी पलटी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाकिस्तान को स्टील्थ फाइटर जेट जल्द डिलीवरी करने की बात भी कही थी. लेकिन पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने चीन से जे-35 खरीदने की खबरों को गलत बता दिया. जबकि कुछ महीनों पहले तक पाकिस्तान डंके की चोट पर कहता फिरता था कि चीन से घातक लड़ाकू विमान जे 35 खरीदा जा रहा है. 

माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान और चीन के बीच फूट डालने में कामयाब हो चुके हैं. ट्रंप ने पाकिस्तानी फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर के साथ व्हाइट हाउस में लंच करने के दौरान पाकिस्तान को जे 25 को लेकर भी धौंस दे डाली है. 

चीन के साथ पाकिस्तान बढ़ा रहा था सैन्य ताकत, अमेरिका की हुई एंट्री

असीम मुनीर और डीलमैन ट्रंप के साथ लंच से पहले चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत को लगातार बढ़ा रहा था. नौसेना के लिए चीन से जंगी जहाज और पनडुब्बी लेने के बाद पाकिस्तान ने चीनी स्टील्थ फाइटर जेट जे-35 का सौदा किया था. अगले 24 महीने में चीन जे-35 की डिलीवरी पाकिस्तान करनी थी. लेकिन ख्वाजा आसिफ ने जे-35 के सौदे को चीनी हथियारों की खरीद के स्टंट से जोड़ दिया है.

पिछले साल नवंबर के महीने ही चीन ने दुनिया के सामने अपने दूसरे स्टील्थ फाइटर जेट जे-35 ‘शेनयांग’ को पेश किया था. फिफ्थ जनरेशन एयरक्राफ्ट -35 को चीन ने ‘ज़ुहाई एयर शो’ (12-17 नवंबर 2024) में आधिकारिक तौर से पेश किया था.

चीन अपने जे-35 को अमेरिका के एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट के मुकाबले मैदान में उतारना चाहता है. ज़ुहाई एयर शो से पहले जे-35 की आसमान में उड़ान भरते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चीन ने पाकिस्तान जैसे देशों को एक्सपोर्ट करने की मंशा भी जाहिर कर दी थी. एयर शो के दौरान ही माना जा रहा था कि जे-35ए को चीन, मित्र-देशों को निर्यात करेगा.

पाकिस्तानी एयर पायलट ले रहे हैं जे 35 की ट्रेनिंग, रक्षा मंत्री ने पलट दिया पूरा गेम

पाकिस्तानी वायुसेना पहले से ही चीन की मदद से तैयार किए गए स्वदेशी फाइटर जेट जेएफ-17 और चीन से सीधे खरीदे गए जे-10 लड़ाकू विमान इस्तेमाल करती है. जे-35 के शामिल होने से पाकिस्तानी वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होने की बात कही जा रही थी, रिपोर्ट तो यहां तक बताती हैं, कि  पाकिस्तानी फाइटर पायलट ने चीन में जे-35 पर ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है. लेकिन ख्वाजा आसिफ ने तो चीन का पूरा गेम ही पलट दिया. 

चीन की चापलूसी करने से नहीं चूके ख्वाजा आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन से मिली मदद की तारीफ की. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के मुताबिक, चीन ने भारत की मिसाइल तैनाती से जुड़ी सैटेलाइट इंटेलिजेंस साझा की थी. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री अपने विवादित और बिना सिर-पैर के बयानों के लिए जाने जाते हैं. उनके बयानों को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय आए दिन खारिज करता रहता है या फिर सफाई पेश करनी पड़ती है.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मिली थी पटखनी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के साथ-साथ 11 एयरबेस भी तबाह कर दिए थे. पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम भारत के फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन के हमलों को रोक पाने में नाकाम साबित हुई थी. इसलिए पाकिस्तान की कोशिश है कि वो सदाबहार दोस्त चीन को छोड़कर अमेरिका को अपने पाले में करे. पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने तो अमेरिका पहुंचकर रोना शुरु कर दिया था कि उन्हें अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम चाहिए, क्योंकि पाकिस्तानी फोर्स, भारत का मुकाबला नहीं कर सकती. 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0