TheFinalAssault Blog Alert Breaking News तेल पर निर्भर नहीं करता युद्ध: क्रेमलिन
Breaking News Russia-Ukraine War

तेल पर निर्भर नहीं करता युद्ध: क्रेमलिन

रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है कि अगर तेल के दाम कम कर दिए जाएं तो रूस-यूक्रेन का युद्ध रुक जाएगा.

रूसी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावोस में दिए गए बयान को गलत बताते हुए कहा है, “यूक्रेनी संघर्ष (युद्ध) रूसी सुरक्षा हितों को ध्यान में रखने से पश्चिम के इनकार के कारण शुरू हुआ. युद्ध, तेल की कीमतों पर निर्भर नहीं करता है.” 

युद्ध तेल की कीमतों पर निर्भर नहीं करता है: रूस

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पलटवार किया है. पेसकोव ने कहा, “रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे, उन क्षेत्रों में रहने वाले रूसियों के लिए उत्पन्न खतरे और अमेरिकी और यूरोपीय लोगों द्वारा रूस की सुरक्षा चिंताओं पर गौर करने से इनकार करने के कारण यह संघर्ष जारी है. इसका तेल की कीमतों से कोई लेना-देना नहीं है.” 

दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बयानों को दोहराया कि “यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की योजना के परिणामस्वरूप रूस की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को रोकने और वहां रहने वाले रूसी भाषी लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजनी पड़ी थी.”

पुतिन मिलने को तैयार, वाशिंगटन की हां का इंतजार: पेसकोव

डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार है. लेकिन कब और कहां, इसका खुलासा नहीं कर रहे.

रूसी राष्ट्रपति के दफ्तर क्रेमलिन के प्रवक्ता ने ट्रंप-पुतिन की मुलाकात को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. दिमित्री ने कहा, “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने अमेरिकी समकक्ष ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन रूस अब वाशिंगटन से इस संबंध में पुष्टि का इंतजार कर रहा है.”

सत्ता संभालने के बाद युद्ध को बेकार बता चुके हैं ट्रंप

हाल में ही यूक्रेन युद्ध को बेकार का बताते हुए ट्रंप ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि “मैं रूस को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोच रहा, लेकिन पुतिन बेकार के युद्ध को रोकें और समझौता करें. अगर ऐसा नहीं होता है तो मेरे पास रूस पर भारी टैक्स, आयात शुल्क और रूसी सामान पर बैन लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.”

ट्रंप ने कहा था कि “मैं रूसी लोगों को प्यार करता हूं. मैं पुतिन से कहना चाहता हूं कि बेकार के युद्ध को रोकें और समझौता करें. अगर ऐसा नहीं होता है तो ये युद्ध और बदतर होता जाएगा.” 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0