TheFinalAssault Blog Alert Breaking News जेडी वेंस के खिलाफ ब्लैक मैजिक, जेलेंस्की के अपमान से नाराज यूक्रेनी महिला
Breaking News Russia-Ukraine Viral Videos War

जेडी वेंस के खिलाफ ब्लैक मैजिक, जेलेंस्की के अपमान से नाराज यूक्रेनी महिला

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो ब्लैक मैजिक से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के अपमान से ऐसी आगबबूला हुई कि उसने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के खिलाफ काला जादू करना शुरु कर दिया.

वीडियो में महिला एक ग्रेवयार्ड (अंतिम संस्कार स्थल) पर दिखती है और वहीं पर जेडी वेंस की तस्वीर लेकर ग्रेवयार्ड से निकाली गई कील के जरिए काला जादू करती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर गुस्सा है. हालांकि युद्ध के बीच काला जादू को लेकर ये कोई पहला वाकया नहीं है.

युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर युद्ध को विफल करने के लिए ब्लैक मैजिक का आरोप लगाया था. रूस ने दावा किया था कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बल कथित तौर पर काले जादू का अभ्यास करते थे. (https://x.com/smo_vz/status/1898780499369226692?s=46)

ओवल ऑफिस में जेलेंस्की को लताड़ा था वेंस ने

पिछले महीने की 28 तारीख को जब जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर गए थे, तब ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में वेंस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को बेहद जलील किया था.

वेंस ने जेलेंस्की को युद्ध में भारी नुकसान के बावजूद जंग को जारी रखने के लिए खरी खोटी सुनाई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी सेना में सैनिकों की कमी और जबरदस्ती युवाओं को जंग में धकेलने के लिए भी जमकर सुनाई थी.

वेंस ने जेलेंस्की पर पिछले तीन साल से लगातार मिल रही सैन्य और वित्तीय मदद के बावजूद अमेरिका का आभार प्रकट न करने के लिए भी लताड़ लगाई थी.

यूक्रेन सेना के दफ्तर में मिली थीं शैतानी मुहर, तंत्र-मंत्र के संकेत

रूस-यूक्रेन के युद्ध के शुरुआती दिनों में रूसी मीडिया ने दावा किया था कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बल कथित तौर पर काले जादू का अभ्यास करते थे.

लुहांस्क क्षेत्र के ट्रेखिज्बेन्का नामक गांव के बाहरी इलाके में स्थित यूक्रेनी तोपखाने मुख्यालय में काले जादू के “संकेत” पाए गए थे. रूसी मीडिया ने शैतानी मुहर (जादू-टोना) की एक तस्वीर छापी थी, जो यूक्रेन के सैन्य इकाई के हेडक्वार्टर के दीवारों पर पाई गई थी.

रूसी मीडिया ने भी दावा किया था कि डोनबास में एक यूक्रेनी सैन्य मुख्यालय में “काले जादू के अनुष्ठानों के निशान” पाए गए हैं. दीवार पर “अंधेरे बलों की जादुई मुहर” नामक आउटलेट पाया गया था. रूसी रिसर्चर ने अंदेशा जताया था कि रूस के वार को विफल करने के लिए यूक्रेन ने ब्लैक मैजिक किया था.

जेडी वेंस का विरोध, ओहियो में हुआ नारेबाजी, भड़के वेंस

उधर, जेडी वेंस को एक बार फिर से अपने देश में यूक्रेनी समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. वरमोंट के बाद ओहियो में यूक्रेनी समर्थकों ने वेंस को घेर लिया और नारेबाजी की.

वेंस ने बताया कि इस दौरान उनकी तीन साल की बेटी भी उनके साथ थी. वेंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब मैं अपनी तीन साल की बेटी के साथ ओहियो के सिनसिनाटी में घूम रहा था तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका पीछा किया और नारेबाजी की, जिससे मेरी बेटी बेहद घबरा गई. मैंने प्रदर्शनकारियों से बात करने का फैसला किया ताकि वो मेरी बेटी को छोड़ दें.”

वेंस ने गुस्से मे लिखा कि “ये लगभग सम्मानजनक बातचीत थी लेकिन अगर आप किसी 3 साल की बच्ची के पीछे पड़ते हैं, तो ये बहुत घटिया है.” (https://x.com/jdvance/status/1898471709662916636?s=46)

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0