TheFinalAssault Blog Defence Acquisitions अगले महीने वायुसेना को मिलेंगे LCA Mk1A, एचएएल ने 02 बनाकर किए तैयार
Acquisitions Breaking News Defence

अगले महीने वायुसेना को मिलेंगे LCA Mk1A, एचएएल ने 02 बनाकर किए तैयार

अमेरिका से एविएशन इंजन की सप्लाई में हो रही देरी के बावजूद, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारतीय वायुसेना को एलसीए तेजस फाइटर जेट के दो एडवांस वर्जन मार्क-1ए की डिलीवरी करने जा रही है. अमेरिका को इस साल (2025-26) में 12 एविएशन इंजन एचएएल को सप्लाई करने थे, लेकिन अभी महज दो इंजन ही हो पाए हैं. अमेरिका से इंजन डिलीवरी में देरी के बावजूद एचएएल तेजी से काम कर रहा है. 

एचएएल ने एलसीए मार्क-1ए के दस वर्जन तैयार कर लिए हैं. लेकिन अमेरिका की जीई कंपनी से एफ-404 इंजन की सप्लाई में लगातार देरी हो रही है. ऐसे में एलसीए मार्क-1ए प्रोजेक्ट बेहद देरी से चल रहा है. जिसे लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर से जाहिर कर चुके हैं.

सितंबर में फिर होना है एलसीए मार्क-1 ए का फायरिंग परीक्षण 

जानकारी के मुताबिक, इसी महीने (सितंबर में) एलसीए मार्क-1ए का फायरिंग परीक्षण है. इस दौरान, स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) से स्वदेशी अस्त्रा (बियॉन्ड विजुअल रेंज) मिसाइल और शॉर्ट रेंज एयर टू एयर मिसाइल फायर किया जाना है. इस परीक्षण के बाद वायुसेना को दो एलसीए विमान सौंप दिए जाएंगे.

एलसीए मार्क-1ए के निर्माण के लिए भले ही अमेरिका से एविएशन इंजन की सप्लाई बेहद सुस्त गति से चल रही है लेकिन सरकार ने पिछले महीने वायुसेना के लिए अतिरिक्त 97 स्वदेशी लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दे दी है.

भारत-अमेरिका के रिश्तों में आई खटास के चलते इंजन सप्लाई में देरी

वर्ष 2021 में रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से वायुसेना के लिए 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क-ए का करार किया था. इस करार की कुल कीमत करीब 48 हजार करोड़ थी. इन एलसीए लड़ाकू विमानों के लिए भारत ने अमेरिका की जीई कंपनी से 99 एफ-404 एविएशन इंजन का सौदा किया था.

पिछले डेढ़ साल से अमेरिका से इन एविएशन इंजन की सप्लाई एचएएल को ठीक प्रकार से नहीं हो पाई है. अभी तक महज दो (02) इंजन की सप्लाई ही अमेरिका से हुई है. अमेरिका का दावा है कि ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित होने के चलते ऐसा हो रहा है. 

लेकिन माना जा रहा है कि पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश की साजिश रचने और अब टैरिफ वॉर (और ऑपरेशन सिंदूर) के चलते, सप्लाई बेहद धीमी गति से हो रही है.

मार्च 2026 तक 10 लड़ाकू विमान की सप्लाई होगी: एचएएल

एचएएल का दावा है कि इंजन सप्लाई दुरुस्त होने से वायुसेना को इस साल (मार्च 2026) तक 10 लड़ाकू विमानों की सप्लाई हो सकती है. जुलाई महीने में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने खुद एएचएल की बेंगलुरू स्थित फैसिलिटी का दौरा कर एलसीए प्रोजेक्ट की समीक्षा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0