TheFinalAssault Blog Alert Breaking News अमेरिका में गजब बेइज्जती, घेरा गया मुनीर
Breaking News Geopolitics Indian-Subcontinent

अमेरिका में गजब बेइज्जती, घेरा गया मुनीर

अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के फेल्ड (फील्ड) मार्शल असीम मुनीर की जबर्दस्त बेइज्जती हुई है. अमेरिका में रह रहे प्रवासी पाकिस्तानियों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. वाशिंगटन डीसी के होटल से लेकर प्रवासी पाकिस्तानियों के कार्यक्रम के बाहर, हर जगह असीम मुनीर को विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

मुनीर के कार्यक्रम में पाकिस्तानियों का प्रदर्शन, लोगों ने बताया लोकतंत्र का हत्यारा

वाशिंगटन डीसी में आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाहर असीम मुनीर का विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारी मौजूद थे. वाशिंगटन डीसी के जिस होटल में असीम मुनीर ने स्टे किया है, उसके बाहर प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर उसपर असीम मुनीर की करतूतों को उजागर कर दिया है. मुनीर को मास-मर्डर करार देते हुए कहा गया है कि जब बंदूक चलती हैं तो लोकतंत्र की हत्या हो जाती है. स्क्रीन पर लिखा है कि असीम मुनीर तुम्हारा समय खत्म हो गया है.

हद तो तब हो गई, जब होटल में अपनी कार में दाखिल होते हुए एक प्रदर्शनकारी ने असीम मुनीर को घेर लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

पाकिस्तानियों के कार्यक्रम में शामिल हुए मुनीर, भाषण किया गया म्यूट

असीम मुनीर के लिए एक प्रवासी पाकिस्तानी साजिद तरार ने एक डायस्पोरा ने कार्यक्रम आयोजित किया है. इस कार्यक्रम में असीम मुनीर ने अमेरिका में रहने वाली पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को संबोधित किया. कार्यक्रम में जो स्वागत के लिए बोर्ड लगाए गए थे, उन पर असीम मुनीर को पाकिस्तान का गौरव बताया गया था.

इस कार्यक्रम का एक संक्षिप्त वीडियो जरूर सामने आया है लेकिन उसमें ऐसा लगता है कि जानबूझकर असीम मुनीर के भाषण को म्यूट कर दिया गया है. क्योंकि पहलगाम हमले से ठीक पहले पाकिस्तान में प्रवासी नागरिकों के कार्यक्रम में ही असीम मुनीर ने भारत-विरोधी भड़काऊ भाषण दिया था. जिसके बाद आतंकियों ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया था.

यूएस आर्मी की परेड के न्योते की उड़ाई थी असीम ने अफवाह, फर्जी निकला दावा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों किरकिरी कराने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. पाकिस्तानी मीडिया के जरिए असीम मुनीर ने दुनिया भर में खुद को शक्तिशाली दिखाने के लिए ये खबर उड़ा दी थी कि उन्हें यूएस आर्मी ने बुलाया है. पाकिस्तान ने ये प्रोपेगेंडा फैलाया था कि असीम मुनीर को यूएस आर्मी ने अपने 250 वें स्थापना दिवस के सैन्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया है. लेकिन अमेरिका प्रशासन ने इन दावों की हवा निकाल दी और साफ कर दिया कि असीम मुनीर को आर्मी-डे परेड के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है.

14 जून को यूएस आर्मी के 250 वें स्थापना दिवस पर वाशिंगटन डीसी में एक सैन्य परेड का आयोजन किया गया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस सैन्य परेड में सशस्त्र बलों की सलामी ली थी. वहां असीम मुनीर दूर-दूर तक नजर नहीं आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0