TheFinalAssault Blog Alert Breaking News मिडिल-ईस्ट को लेकर ट्रंप पर भड़का चीन, युद्ध भड़काने का लगाया आरोप
Breaking News Middle East War

मिडिल-ईस्ट को लेकर ट्रंप पर भड़का चीन, युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

इजरायल और ईरान की बढ़ती जंग में रूस और चीन लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं. चीन ने जी-7 से डोनाल्ड ट्रंप के चले जाने और ये कहना कि लोग तेहरान खाली कर दें, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चीन की ओर से कहा गया है, कि डोनाल्ड ट्रंप इजरायल-चीन के बीच संघर्ष में आग में तेल डालने का काम कर रहे हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ तनाव को देखते हुए रूस और चीन ने मौजूदा स्थिति को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है. 

ट्रंप युद्ध को और भड़का रहे हैं: चीन

चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कनाडा से सम्मेलन को छोड़कर अचानक चले जाना और फिर ये कहना कि इजरायल-ईरान के सीजफायर के अलावा और बड़ा काम है, इसपर चीन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. चीन की ओर से कहा गया है राष्ट्रपति ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष पर तेल डालने का काम कर रहे हैं. 

मिडिल ईस्ट में शांति बहाली के लिए मध्यस्थता करने को तैयार: रूस

इजरायल और ईरान की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मध्यस्थता की बात कही है. दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “बीते कुछ दिनों से राष्ट्रपति पुतिन ने कई वैश्विक नेताओं से फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की है. पुतिन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. रूस जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने के लिए भी तैयार है ताकि मौजूदा स्थिति को सुलझाया जा सके और मिडिल ईस्ट में शांति बहाली की कोशिश की जा सके.”

दिमित्री ने कहा, “हमारे सभी विभाग मौजूदा स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं. हमने नेतन्याहू का बयान सुना और पढ़ा है. क्षेत्र में इस तरह की खतरनाक स्थिति पैदा करने वाली गतिविधियों की हम पुरजोर निंदा करते हैं.”

ईरान के परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता: चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, कि “चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस वीकेंड पर इजरायल के विदेश मंत्री से फोन पर बात की थी. वांग यी ने इजरायल और ईरान दोनों से बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने का अनुरोध किया था. मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष को सुलझाने में चीन अपनी भूमिका निभाता रहेगा.”

गुओ जियाकुन ने कहा, “चीन हमेशा से राजनीतिक और डिप्लोमैटिक माध्यमों के जरिए ईरान के परमाणु मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता है. चीन संबंधित पक्षों के साथ कम्युनिकेशन और कोऑर्डिनेशन जारी रखेगा और अपनी निर्णायक भूमिका निभाएगा. हम जरूरत पड़ने पर इस समाधान को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाने के लिए भी तैयार हैं.”

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, सभी तेहरान खाली करें: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने ताजा बयान में कहा, “ईरान परमाणु हथियार रखने के बहुत करीब है. ईरान को अमेरिका के साथ डील पर हस्ताक्षर करना चाहिए था. सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0