TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ड्रैगन ने दिखाया असली रंग, पहलगाम हमले के बावजूद पाकिस्तान के साथ चीन
Breaking News Conflict Geopolitics India-China India-Pakistan Islamic Terrorism Kashmir

ड्रैगन ने दिखाया असली रंग, पहलगाम हमले के बावजूद पाकिस्तान के साथ चीन

पिछले कुछ महीनों में ड्रैगन और एलिफैंट की दोस्ती को मजबूती देने की बात करने वाले चीन ने दिखा दिया है अपना रंग. भारत से संबंध सुधारने की बात कहने वाले चीन ने कहा है कि वो पाकिस्तान के हित के साथ हमेशा खड़ा रहेगा.

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर इस्लामाबाद और दिल्ली में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को चीनी राजदूत जियांग  जैडोंग ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और पाकिस्तान को समर्थन देने की बात कही.

पाकिस्तान का हम समर्थन करेंगे: चीनी राजदूत

पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैडोंग ने कहा कि चीन दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का हमेशा समर्थन करेगा. चीनी राजदूत ने चीन और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को मजबूत बताया, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है.  जैडोंग ने सोमवार को राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की और पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान आसिफ अली जरदारी ने पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से उठाए गए कदमों पर चिंता जताई और कहा कि भारत के ऐसे कदमों से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरा है.जियांग  जैडोंग ने पाकिस्तान का दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जरदारी को धन्यवाद दिया और इस बात पर जोर दिया कि “दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दोनों देशों की साझा इच्छा को पूरा करने के लिए चीन हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करेगा.”

पिछले सप्ताह शहबाज शरीफ से भी मिले थे चीनी राजदूत

पाकिस्तान में चीन के राजदूत जियांग जैडोंग ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा की.  चीनी राजदूत ने इस मुलाकात के बाद कहा है कि, “हम इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं.” चीनी दूतावास के अनुसार, जियांग ने शरीफ से मुलाकात के दौरान कहा कि “चीन पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताओं को समझता है और उसके राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करता है. राजदूत ने भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने और शांति व स्थिरता के लिए आपसी मतभेदों को बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया.” 

इशाक डार ने मांगी चीन से युद्ध में मदद

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के राजदूत जियांग से मुलाकात की थी. इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय तनाव की जानकारी चीन को दी है. पिछले सप्ताह हुई इस मुलाकात पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया कि पाकिस्तान और चीन के बीच हर मौसम में रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करते हुए दोनों पक्षों ने उभरते क्षेत्रीय हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया और नजदीकी कम्युनिकेशन और समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई.

हालांकि पहलगाम हमले की चीन निंदा कर चुका है. लेकिन जिस तरह से लगातार चीन के राजदूत पाकिस्तान के पीएम से लेकर राष्ट्रपति और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, उससे भारत चीन से बहुत उम्मीद नहीं लगाए हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0