भारत और चीन की सेनाएं डिसएंगेजमेंट प्रक्रिया में काफी प्रगति कर रही हैं. ये मानना है चीन के रक्षा मंत्रालय का. चीन का रक्षा मंत्रालय, भारतीय हाथी और और चीनी ड्रैगन को एक साथ ताल में ताल बिठाकर डांस करते देखना चाहता है.
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु कियान से सवाल पूछा गया था कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष डॉन्ग जुन से मुलाकात में कहा था कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों से वैश्विक शांति और समृद्धि में मदद करेंगे. इस सवाल के जवाब में कर्नल कियान ने भारतीय हाथी और चीनी ड्रैगन के एक साथ डांस की बात कही थी.
कर्नल कियान के बयान से साफ है कि चीन की पीएलए आर्मी भी भारतीय सेना से संबंध सुधारना चाहती है. यही वजह है कि चीन 21 अक्टूबर को डिसएंगेजमेंट समझौते के लिए तैयार हो गया था.
समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तैयार हो चुकी है और पैट्रोलिंग भी शुरू हो चुकी है. गलवान घाटी की झड़प (जून 2020) से एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे पैट्रोलिंग बंद थी.
डिसएंगेजमेंट समझौते का असर था कि अक्टूबर के महीने में रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता हुई थी.
दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात का असर ये हुआ है कि जल्द ही कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो रही है और दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. गलवान घाटी की हिंसा के बाद से ही ये सस्पेंड थी. साथ ही दोनों देशों, एक दूसरे के पत्रकारों की यात्रा के लिए भी तैयार हो गए हैं.
भारत-चीन: Dragon और Elephant करेंगे साथ डांस

File
