TheFinalAssault Blog Alert Breaking News अमेरिकी रक्षा मंत्री के घर पहुंचा ड्रोन, पेंटागन से लेकर White House तक में हड़कंप
Breaking News Middle East War

अमेरिकी रक्षा मंत्री के घर पहुंचा ड्रोन, पेंटागन से लेकर White House तक में हड़कंप

क्या ईरान का सैन्य पलटवार अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन तक पहुंच चुका है. क्या ईरान के टारगेट पर हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो. अयातुल्ला खामेनेई और अली लारीजानी की मौत का बदला ईरान अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को मारकर लेना चाहता है.

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि वॉशिंगटन के आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखें गए हैं जिस कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. ये अज्ञात ड्रोन उस जगह पर देखे गए हैं, जहां पीट हेगसेथ और मार्को रुबियो मौजूद थे.

संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद आनन फानन में वॉशिंगटन ने इमरजेंसी बैठक बुलाए जाने की खबर है और रूबियो-हेगसेथ दोनों को अज्ञात जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया है. पूरा वॉशिंगटन अलर्ट पर है. पिछले 20 दिनों यानि ईरान-अमेरिका के युद्ध के दौरान पहली बार अमेरिका स्थित सैन्य बेस पर ड्रोन देखे गए. इससे पहले खाड़ी देशों के अमेरिकी सैनिकों को ही ईरान टारगेट कर रहा था.

हालांकि पेंटागन (युद्ध विभाग) ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

अलर्ट पर वाशिंगटन, संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद हड़कंप

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मिलिट्री बेस पर संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया है. पेंटागन के पास एक अमेरिकी मिलिट्री बेस के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया. इस घटना के बाद एफबीआई के साथ साथ सीआईए भी एक्शन में है. पता किया जा रहा है कि ड्रोन कहां से आए और इसका मकसद क्या था. ड्रोन के बारे में अमेरिकी प्रशासन जानकारी जुटा रही है. अमेरिका के लिए चिंता की बात ये है कि जहां ड्रोन उड़ रहे थे,  उसी बेस पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे. ड्रोन मामले के बाद दोनों नेताओं के लोकेशन को बदल दिया गया है. दोनों को सीक्रेट जगहों पर भेजा गया है.

अमेरिकी अधिकारियों ने क्या जानकारी दी

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस बात पर पुष्टि की जा रही है कि ये ड्रोन कहां से आए हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के कारण अलर्ट बढ़ाया गया है. इस कारण सेना की ओर से संभावित खतरों पर अधिक बारीकी से नजर रखी जा रही है.

अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, “बीते 10 दिनों से एक ही रात में फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर कई ड्रोन देखे गए हैं. इसके बाद वहां सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देने के तरीके पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में एक बैठक भी बुलाई गई है.”

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ की गतिविधियों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है. पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, “सुरक्षा कारणों से पीट हेगसेथ की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता.”

फोर्ट मैकनेयर आर्मी बेस के बारे में जानिए, जहां पहुंचा संदिग्ध ड्रोन

यह सैन्य अड्डा अमेरिकी संसद और व्हाइट हाउस के करीब स्थित है.अमेरिका का फोर्ट मैकनेयर सैन्य अड्डा, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और पेंटागन के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का घर है. हालांकि अमेरिकी सरकार के लोग नहीं रहते, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते सुरक्षा चिंताओं के चलते कई नेता इस सैन्य अड्डे को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. जैसे कि पीट हेगसेथ और मार्को रुबियो. 

आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाई गई, राजनयिकों के लिए भी अलर्ट जारी

अमेरिका ने अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली कर दिया है. यह अलर्ट का वह स्तर होता है, जिसे आतंकी हमले की आशंका पर लागू किया जाता है. इस घटना के बाद दुनियाभर के देशों में मौजूद अमेरिकी राजनयिकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. साथ ही दूतावासों की सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0