TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ब्रिटेन का पूर्व राजदूत गिरफ्तार, Epstein files पीएम स्टार्मर तक जांच की आंच
Breaking News Classified Indo-Pacific Reports

ब्रिटेन का पूर्व राजदूत गिरफ्तार, Epstein files पीएम स्टार्मर तक जांच की आंच

जेफरी एपस्टीन की फाइल खुलने के बाद ब्रिटेन में हड़कंप मचा हुआ है. एपस्टीन से नाम जुड़ने और संवेदनशील जानकारियां साझा करने के बाद ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू को हिरासत में लिया गया, तो अब ब्रिटिश पुलिस ने अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार कर लिया है. पीटर मैंडेलसन पर जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों और सीक्रेट जानकारियां साझा करने का आरोप है.

सितंबर 2025 में पीटर मैंडेलसन को ब्रिटेन के अमेरिका में राजदूत के पद से हटा दिया गया था. हाल ही में मैंडेलसन को राजदूत बनाने की सलाह देने वाले पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस मामले पर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर पर भी दबाव बनाया गया है.

ब्रिटेन के पूर्व राजदूत की गिरफ्तारी

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस फोर्स ने पीटर मैंडेलसन का नाम छिपाते हुए कहा कि “अधिकारियों ने नॉर्थ लंदन के एक पते पर 72 साल के एक आदमी को सरकारी पद पर गलत व्यवहार के शक में गिरफ्तार किया है. उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.”

अधिकारियों ने लंदन और पश्चिमी इंग्लैंड में मैंडेलसन के दो घरों की तलाशी ली है. ये गिरफ्तारी ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद हुई है. एंड्रयू को पुलिस ने 11 घंटे की हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया था.

ब्रिटेन के पीएम के चीफ ऑफ स्टाफ ने दिया था इस्तीफा

फरवरी के पहले सप्ताह में पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी को इस्तीफा देना पड़ा था. आरोप है कि मार्गन ने ही पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाने की सलाह दी थी. जबकि वो जानते थे कि पीटर मैंडेलसन की करीबी जेफरी एपस्टीन से है.

अमेरिका में एपस्टीन दस्तावेज जारी किए जाने के बाद जांच के घेरे में मार्गन मैकस्वीनी आ गए. इस्तीफे के बाद मैकस्वीनी ने माना है कि उन्होंने पीटर मैंडेलसन को अमेरिका का राजदूत बनाने की गलत सलाह दी थी और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया है.

एपस्टीन को ब्रिटेन की गोपनीय जानकारी देते थे राजदूत

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा 30 जनवरी को जारी किए गए दस्तावेजों से ऐसा लगता है कि मैंडेलसन ने कथित तौर पर फाइनेंसर एपस्टीन को ब्रिटिश मंत्री रहते हुए, जिसमें 2008 के वित्तीय संकट के दौरान भी, गोपनीय ब्रिटेन सरकार की जानकारी लीक की थी.

इस खुलासे के बाद यूके में सियासी हलचल बढ़ गई है. पीएम कीर स्टार्मर पर दबाव है. उनकी चीफ ऑफ स्टाफ ने तो इस्तीफा दे ही दिया है, वहीं सार्वजनिक पद पर कथित दुर्व्यवहार के लिए 72 साल के राजदूत मैंडेलसन के खिलाफ पुलिस जांच शुरू हो की गई थी.

एपस्टीन की फाइलों से पता चला है कि मैंडेलसन ने 2009 में एपस्टीन को संवेदनशील और शायद मार्केट को प्रभावित करने वाली सरकारी जानकारी दी थी. मैंडेलसन उस समय की सरकार में शामिल थे. सितंबर 2025 में पीटर मेंडेलसन को ब्रिटेन के अमेरिका में राजदूत के पद से हटा दिया गया था, क्योंकि कुछ ईमेल्स सार्वजनिक हुए थे, जिनमें पता चला कि 2008 में जेफरी एपस्टीन के नाबालिगों के साथ यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद भी मैंडेलसन ने उससे अपनी दोस्ती जारी रखी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0