TheFinalAssault Blog Alert Breaking News कैट्स वॉरियर: आधुनिक युद्ध का अदृश्य योद्धा
Breaking News Weapons

कैट्स वॉरियर: आधुनिक युद्ध का अदृश्य योद्धा

बेंगलुरु में चल रहे ‘एयरो इंडिया’ में देश-विदेश के फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर के साथ-साथ आधुनिक युद्ध के लिए यूएवी और ड्रोन को भी प्रदर्शित किया गया है. एक ऐसा ही बेहद खास अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) बनाने में जुटा है. एचएएल ने इसे ‘कैट्स वॉरियर’ नाम दिया है जिसे जमीन के बजाए, आसमान में फाइटर जेट से इंटीग्रेट किया गया है.

कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (सीएटीएस) यानी कैट्स में एचएएल ने एक यूएवी (कैट्स वॉरियर) को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) से इंटीग्रेट करने का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस कैट्स वॉरियर के स्केल मॉडल को एचएएल ने एयरो इंडिया में प्रदर्शित किया है.

फोर्स बिहाइंड द फोर्स

एचएएल ने इस बार एयरो इंडिया में थीम दिया है ‘फोर्स बिहाइंड द फोर्स’. ऐसे में देश की वायुसेना को सशक्त बनाने के लिए एचएएल ने इस कैट्स वॉरियर को बनाने की ठानी है.

कैट्स वारियर को बनाने का उद्देश्य है कि दुश्मन की एयर-स्पेस में दाखिल होने के दौरान फाइटर पायलट को कोई नुकसान ना हो. साथ ही पायलट को बैटलफील्ड की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी हासिल की जा सके. क्योंकि कैट्स वॉरियर, फाइटर जेट (एलसीए) के आगे फ्लाई कर बैटलफील्ड की पहले से जानकारी दे सकता है.

बालाकोट जैसे मिशन में नहीं होगा पायलट को कोई खतरा

बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019) के दौरान भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 फाइटर जेट आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हवाई हमला करके आए थे. उस दौरान मिराज लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान की एयर-स्पेस में दाखिल होना पड़ा था. ऐसे मिशन में दुश्मन की एयर डिफेंस सिस्टम से खतरा हमेशा बना रहता है. साथ ही फाइटर पायलट के हताहत होने का भी खतरा बना रहता है. जैसा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी फाइटर जेट के साथ डॉग फाइट के दौरान हुआ था.

कॉम्बैट ड्रोन है कैट्स वॉरियर

कैट्स वॉरियर एक कॉम्बैट ड्रोन है और इसे मिसाइल और बम से लैस किया जा सकता है. ऐसे में ये दुश्मन देश की सीमा में जाकर हमला भी कर सकता है. कैट्स वॉरियर में हवा से हवा में मार करने वाली दो मिसाइल और दो ही हवा से जमीन (स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन) को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है. इन खूबियों के लिए ही कैट्स वॉरियर को ‘लॉयल विंगमैन’ का नाम भी दिया गया है. क्योंकि ये ‘मदरशिप-एयरक्राफ्ट’ के आदेश पर दुश्मन की सीमा में डीप-स्ट्राइक मिशन को भी अंजाम दे सकता है. (https://youtu.be/ZsepvVfxUg8?si=RLRc5Ve95YPyD9S8)

एचएएल के मुताबिक, कैट्स वॉरियर का वजन करीब दो टन है और ये 9000 मीटर की ऊंचाई कर फ्लाई कर सकता है. साथ ही ये 300 किलोमीटर के रेडियस में कोई भी बड़ा एक्शन करने में सक्षम है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0