TheFinalAssault Blog Alert Breaking News पाकिस्तान ने गलत हरकत की तो… राजनाथ की ईरान युद्ध के बीच चेतावनी
Breaking News India-Pakistan War

पाकिस्तान ने गलत हरकत की तो… राजनाथ की ईरान युद्ध के बीच चेतावनी

सेंट्रल एशिया में मची सैन्य उथलपुथल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी आशंका जताई है. ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के जारी युद्ध के बीच राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर उसने कुछ दुस्साहस किया तो छोड़ा नहीं जाएगा, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर जारी है.

राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि देश की सुरक्षा मजबूत है और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है. अगर पाकिस्तान ने कोई भी हरकत की तो भारत का जवाब निर्णायक होगा.

दरअसल होर्मुज क्षेत्र से गुजरने वाली भारतीय जहाज पाकिस्तान के बेहद करीब से आ रहे हैं, ऐसे में अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान किसी भी तरह की कोई हरकत कर सकता है, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ जाए. यही कारण है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की थी और हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा था.

राजनाथ सिंह का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब 24 घंटे पहले जम्मू के कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्ट से भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) पर फायरिंग की गई. पाकिस्तान के इस कदम को भारत ने उकसावे वाला करार दिया है.

भारत के तैल टैंकर होर्मुज से सुरक्षित निकाले जा रहे हैं:  राजनाथ सिंह

केरल से रक्षा मंत्री ने बताया कि हमारी नौसेना भारतीय तेल टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल रही है. राजनाथ सिंह बोले, सेना पूरी तरह सतर्क है. भारत मिडिल ईस्ट के हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है. वहां जो भी स्थिति बने, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ऊर्जा संकट की आशंकाओं को भी खारिज करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “कुछ लोग इस युद्ध के कारण झूठ फैला कर डर का माहौल बना रहे हैं. लेकिन देश में न तो पेट्रोल-डीजल की कमी है और न ही रसोई गैस की. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है.”

हिमाकत दिखाई तो पड़ोसी देश को छोड़ेंगे नहीं:  राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरते हुए हुए कि, मिडिल ईस्ट में आजकर जो स्थितियां बनीं हैं, उसमें “अगर भारत के पड़ोसी देश ने कोई दुस्साहस किया तो भारत अबकी बार उसे छोड़ेगा नहीं. भारत किसी भी तरह के उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा.”

“देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने में न केवल सक्षम हैं, बल्कि पूरी तरह तैयार भी हैं.”

लोगों भरोसा दिलाते हुए रक्षा मंत्री बोले, “पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. हालात गंभीर जरूर हैं, लेकिन सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है.”

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “पीएम मोदी लगातार उच्च स्तर पर बैठकों के जरिए हालात की समीक्षा कर रहे हैं. जरूरी योजनाएं बनाई जा रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और देश को सुरक्षित रखा जा सके.”

भारत के ड्रोन पर पाकिस्तान ने की फायरिंग

जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारतीय ड्रोन (आरपीएफ) पर फायरिंग का मामला सामने आया है. कनाचक सेक्टर में पाकिस्तान की पोस्टों से कुल 5 राउंड फायर किए गए. इनमें से 4 राउंड पाकिस्तानी पोस्ट खेरी और 1 राउंड असलम पोस्ट से दागे गए. पाकिस्तान ने उस वक्त फायरिंग की जब भारतीय आरपीए अपने ही क्षेत्र में नियमित निगरानी (सॉर्टी) कर रहा था. हालांकि, इस घटना में भारतीय ड्रोन को कोई नुकसान नहीं हुआ और आरपीएफ सुरक्षित तरीके से वापस लौट आया.  लेकिन मौजूदा संवेदनशील स्थितियों को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान की यह हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरा बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0