TheFinalAssault Blog Alert Breaking News एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, पुंछ में 02 आतंकी ढेर
Breaking News Conflict Islamic Terrorism Kashmir

एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, पुंछ में 02 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी मात्रा में हथियार लेकर एलओसी पर घुसपैठ करने वाले दो आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है. सेना से मुताबिक, सीमा पार आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है.

गुरूवार को एलओसी के पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को घेर लिया गया था. कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद सेना ने 02 आतंकियों को मार गिराया, जबकि कुछ आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है.

सेना की नगरोटा (जम्मू) स्थित व्हाइट नाइट कोर ने औपचारिक बयान में आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है.

पुंछ में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर, सर्च जारी: व्हाइट नाइट कॉर्प्स

गुरवार रात को पुंछ के खरी कर्मडा में एलओसी पर तैनात सेना के जवानों ने संदिग्धों को देखा. व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, “एलओसी पर तैनात अलर्ट जवानों ने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की. गोला-बारूद और हथियार लिए आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की, लेकिन अलर्ट जवानों ने घुसपैठ करने वाले आतंकियों को घेर लिया. दोनों तरफ से भारी फायरिंग हुई. कई घंटों के एनकाउंटर के बाद 2 आतंकियों को मार गिराया गया है.”

सेना के मुताबिक, “आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन जारी है.”

आतंकियों की घुसपैठ के बाद हाई अलर्ट

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के कड़े एक्शन के बाद आतंकियों के आका बौखलाए हुए है. आतंकियों की हर साजिश हर चालबाजी नाकाम की जा रही है. वहीं जिस तरह से बुरहान वानी के त्राल में पहली बार तिरंगा फहराकर लोगों ने आतंकियों के गाल पर तमाचा मारा है, इससे पाकिस्तान एक बार फिर से आतंकियों की घुसपैठ कराकर बड़ी साजिश रच रहा है.

पीओके भारत का मुकुटमणि, इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा- रक्षा मंत्री

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था, “पाकिस्तान के लिए पीओके एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है, जिसका इस्तेमाल आतंकवाद और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है.”

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सीधे तौर से चेतावनी देते हुए कहा था कि “आतंकी शिविरों और लॉन्च पैड को नष्ट किया जाना चाहिए, अन्यथा उन्हें उचित जवाब का सामना करना पड़ेगा.’ राजनाथ सिंह ने ये भी कहा था पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) भारत का मुकुटमणि है, इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है.” 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0