TheFinalAssault Blog Alert Breaking News वाशिंगटन DC मिलिट्री हेलीकॉप्टर टक्कर: पूरी रिपोर्ट
Breaking News Defence Reports

वाशिंगटन DC मिलिट्री हेलीकॉप्टर टक्कर: पूरी रिपोर्ट

Grok Image

  • अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर टकराया यात्री विमान से

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के बेहद करीब एक यूएस मिलिट्री हेलीकॉप्टर और एक छोटे यात्री विमान की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हुआ है. वाशिंगटन डीसी में हुए इस हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला भी वीडियो आया है. आसमान में टक्कर के बाद विमान में आग लग गई. जिस वक्त ये हादसा हुए विमान में 60 यात्रियों समेत कुल 64 लोग सवार थे.

  • रीगन एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा

सिविल विमान (फ्लाइट 5342) पीएसए एयरलाइंस का था जो कंसास से रीगन एयरपोर्ट आ रहा था. ये एक सीआरजे-700 बॉम्बार्डियर प्लेन था. यात्री विमान के साथ जिस हेलीकॉप्टर की टक्कर हुई है वो अमेरिकी सेना का सिकोर्स्की एच-60 ब्लैक हॉक था. हेलीकॉप्टर में कुल तीन क्रू-सदस्यों का दल मौजूद था.

  • विमान हादसे पर ट्रंप ने ओबामा और बाइडेन को घेरा

वाशिंगटन डीसी में यूएस आर्मी के हेलीकॉप्टर और प्लेन के बीच हुई टक्कर पर डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन और बराक ओबामा को घेरा. डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए हादसे पर सवाल खड़े किए. ट्रंप ने मृतकों के लिए 1 मिनट का मौन रखने के बाद कहा, बहुत दुख की बात है कि हादसे में दूसरे देश के नागरिकों की भी मौत हुई है. मैंने सुरक्षा को सबसे पहले रखा लेकिन ओबामा, बाइडन ने नीति को आगे रखा.  हम ऐसे लोगों को चाहते हैं जो सक्षम हों.

  • हादसा या साजिश, सवालों के घेरे में वाशिंगटन डीसी हादसा

आर्मी के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने कैसे प्लेन को किन परिस्थितियों में टक्कर मारी, ये पता लगाने के लिए हाई लेवल जांच शुरु की गई है. पेंटागन ने हादसे के बाद बताया कि अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर में सवार तीन सैनिक काफी अनुभवी थे. उनके पास नाइट विजन गॉगल्स थे और वो घटना के समय एक वार्षिक प्रशिक्षण मिशन पर थे. वहीं अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि जांचकर्ताओं की विशेष टीम बहुत जल्द बताएगी कि सैन्य हेलीकॉप्टर से कैसे हादसा हुआ.

  • सीआई मुख्यालय से उड़ान पर हुआ विवाद

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लांग्ले स्थित मुख्यालय से उड़ान भरी थी. ऐसे में साजिश की थ्योरी को हवा दी जाने लगी. हालांकि, बाद में साफ हो गया कि सीआईए मुख्यालय के करीब एक हवाई पट्टी है, जहां वीवीआईपी विमानों की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ब्लैक हॉक ने भी इसी रनवे से उड़ान भरी थी.

  • मिलिट्री हेलीकॉप्टर ने नजरअंदाज की चेतावनी

प्लेन के क्रैश होने के 30 सेकंड पहले रीगन नेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मिलिट्री हेलिकॉप्टर को एक कॉल किया था. लेकिन मिलिट्री के हेलीकॉप्टर ने कोई जवाब नहीं दिया. मिलिट्री हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर के सदस्यों के बीच आखिरी कम्युनिकेशन को कैप्चर किया गया है. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स में से एक को यह कहते हुए सुना गया “क्रैश, क्रैश, क्रैश…यह चेतावनी 3 बार दी गई.” बताया जाता है कि हादसे की आशंका के मद्देनजर मिलिट्री हेलीकॉप्टर को अर्जेंट कॉल की गई थी. ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. हेलीकॉप्टर और प्लेन दोनों ही अच्छे कंडीशन में थे.

  • हादसे में नहीं बची कोई जान, 67 लोगों की मौत

वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे में सभी 67 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. यात्री हवाई जहाज में 64 और यूएस आर्मी के हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे. वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ अधिकारियों के मुताबिक- हादसे में अब कोई भी जीवित नहीं बचा है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन की जगह नदी से शवों की रिकवरी की जा रही है. व्हाइट हाउस के महज 5 किलोमीटर दूर ये भयानक हादसा हुआ था. हादसे को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

  • रूसी आइस स्केटिंग चैंपियन दंपति ने गंवाई जान

रूसी आइस स्केटिंग कोच और पूर्व विश्व चैंपियन येवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव भी हादसे का शिकार हुए विमान में सवार थे. दंपति ने 1994 में युगल फिगर स्केटिंग में विश्व चैंपियनशिप जीती थी, पति-पत्नी दोनों ही ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं. बताया जा रहा है कि साल 1998 से अमेरिका में रह रहे थे. अमेरिका के लिए खेलने वाले उनके बेटे मैक्सिम के भी विमान में होने की आशंका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0