TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ISIS ने ली जर्मनी में हमले की जिम्मेदारी, गाजा से जोड़ा अटैक
Alert Breaking News Islamic Terrorism Terrorism

ISIS ने ली जर्मनी में हमले की जिम्मेदारी, गाजा से जोड़ा अटैक

इजरायल-हमास की जंग की आंच जर्मनी तक भी पहुंच चुकी है. पश्चिमी जर्मनी के सोलिंगेन में एक फेस्टिवल में चाकू से किए गए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है.

जानकारी के मुताबिक, चाकूबाजी की वारदात में पकड़े गए संदिग्ध का कनेक्शन आतंकी संगठन आईएसआईएस से है. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि फिलिस्तीन का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है. सोलिंगेन शहर में हुई चाकूबाजी में तीन लोग मारे गए थे जबकि 8 लोग घायल हुए थे.

वीकेंड उत्सव में चाकूबाजी के संदिग्ध का आईएस से कनेक्शन!
जर्मनी के सोलिंगन शहर में शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना उस समय हुई थी, जब सोलिंगन शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी. कार्यक्रम में 80 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. तभी रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध ने लोगों पर चाकू से हमला करना शुरु कर दिया. समारोह में हड़कंप मच गया, आनन फानन में कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया. चाकूबाजी की वारदात में 8 लोग घायल हुए थे, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई.

जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया क्षेत्र के आंतरिक मंत्री हर्बर्ट रूल ने शनिवार देर शाम सार्वजनिक टेलीविजन पर बयान जारी करते हुए बताया कि “हमने असली संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है. जिस आदमी को हम पूरे दिन से ढूंढ रहे थे, वह कुछ समय पहले से ही हिरासत में है. पुलिस को उसके खिलाफ सबूत मिल गए हैं.”

आईएसआईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक बयान दिया. आईएसआईएस ने हमले को अंजाम देने वाले व्यक्ति को ‘इस्लामिक स्टेट का सिपाही’ बताते हुए कहा, “उसने फिलिस्तीन और हर जगह मुसलमानों के लिए बदला लेने के लिए हमला किया.” 

“हमले ने हमारे देश के दिल पर हमला किया”
नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के प्रधानमंत्री हेंड्रिक वुएस्ट ने हमले को आतंकवादी हमला करार देते हुए कहा कि “इस हमले ने हमारे देश के दिल पर प्रहार किया है.” गृह मंत्री नैन्सी फेसर ने बताया कि पकड़े लोगों में एक संदिग्ध भी है. वहीं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा है कि “आरोपी को कानून के मुताबिक पूरी तरह से सजा दी जाएगी.”

जर्मनी के नाटो एयरबेस पर बढ़ाई गई सुरक्षा

जर्मनी के नाटो एयरबेस पर हमले की खुफिया सूचना के बाद हड़कंप मचा हुआ है. नाटो ने फिलहाल ‘संभावित खतरे’ की खुफिया सूचना के मद्देनजर एयरबेस की सुरक्षा चौगुनी कर दी है और मिशन के लिए गैर-जरूरी सभी कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर घर भेज दिया गया है. 
नीदरलैंड की सीमा के पास गिलेनकिर्चेन एयर बेस वह जगह है, जहां नाटो के ‘एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम’ (अवाक्स) विमान हैं. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नाटो अवाक्स बेड़े के हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया है, ‘‘हमने सुरक्षा स्तर बढ़ा दिया है’’ पर ये खतरा किस देश से है और खतरा कितना बड़ा है इसकी कोई जानकारी नहीं साझा की गई है. पर एयरबेस पर खतरे की सूचना के बाद एक संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0