TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ईरान की बड़ी मिसाइल फैसिलिटी तबाह, ट्रंप ने खुद साझा किया हमले का वीडियो
Breaking News Middle East War

ईरान की बड़ी मिसाइल फैसिलिटी तबाह, ट्रंप ने खुद साझा किया हमले का वीडियो

ईरान के इस्फहान शहर के एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर अमेरिकी सेना ने बंकर-बस्टर बम से हमला किया है. इस हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले का खौफनाक वीडियो जारी किया है. इससे पहले भी युद्ध के शुरुआती दिनों में इस्फहान पर अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई की थी.

इस्फहान मध्य ईरान का एक प्रमुख शहर है, जो राजधानी तेहरान के दक्षिण में जायंदेह नदी के किनारे स्थित है. ये वही शहर है, जहां पर ईरान ने अपने अंडरग्राउंड परमाणु प्लांट बनाए जाने की आशंका है. इस्फहान 23 लाख की आबादी वाला ईरानी शहर है, जहां पर ईरान का बद्र मिलिट्री एयरबेस भी स्थित है. माना जा रहा है कि इस सैन्य एक्शन का लक्ष्य ईरान के हथियारों-बमों को नष्ट करना था.

ईरान पर बंकर बस्टर बम से हमला, गोला-बारूद डिपो नष्ट

ईरान के इस्फ़हान में स्थित एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर भारी बमबारी की गई है. इस हमले में 2,000 पाउंड के बंकर-भेदी बमों का इस्तेमाल किया गया. बड़ी संख्या में खतरनाक बमों का भी प्रयोग किया गया. राष्ट्पति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रात के आसमान में भयंकर विस्फोट दिखाई दिया और चारों ओर आग धधकती दिखी. माना जा रहा है कि ये वीडियो में हमले के वक्त बनाया गया था. हालांकि ट्रंप ने बिना कैप्शन के ये वीडियो शेयर किया है.

अमेरिकी अधिकारी ने इस्फहान पर अटैक के बारे में जानकारी देते हुए कहा,  “हमले में बड़ी संख्या में पेनेट्रेटर मुनिशन (बंकर बस्टर) तैनात किए गए, जिससे अंडरग्राउंड और मजबूत सुरक्षित ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है.”

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, “इस्फहान के हथियार डिपो को पूरी तरह नष्ट करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया.”

पिछले साल जून में भी इस्फहान पर हुई थी एयरस्ट्राइक

इस्फहान के हथियार डिपो पर 2000 किलो वजनी बंकर बस्टर बम से हमला करने से पहले भी पिछले साल जून महीने में एयरस्ट्राइक की चुकी है. इस्फहान में ही ईरान का संवर्धित यूरेनियम का भंडार भी रखा है. बीते साल जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, तब भी इस्फहान में परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था. हालांकि कुछ महीनों बाद सेटेलाइट इमेज से दुनिया के कई बड़े थिंकटैंक ने दावा किया गया था कि ईरान ने उन हमलों के बाद अपने न्यूक्लियर साइट्स को और सुरक्षित बना लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान ने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का एक हिस्सा, लगभग 540 किलोग्राम, इस्फहान शहर में भूमिगत सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया है.

हालांकि, अभी तक इन धमाकों के पीछे के कारणों या जान-माल के नुकसान का कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ट्रंप ने इस वीडियो को शेयर करके ईरान को संकेत दे दिया है कि अमेरिका सैन्य ऑपरेशन जारी रखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0