TheFinalAssault Blog Alert Breaking News कोच्चि के करीब जहाज में जबरदस्त आग, 04 विदेशी क्रू लापता
Breaking News Conflict Geopolitics India-Pakistan LOC

कोच्चि के करीब जहाज में जबरदस्त आग, 04 विदेशी क्रू लापता

कोच्चि के करीब अरब सागर में सिंगापुर के एक कंटेनर-जहाज में लगी आग के बाद भारतीय कोस्ट गार्ड ने 18 क्रू मेंबर्स को बचाया है, जिनमें 6 नागरिक भी हैं. वहीं चार (04) क्रू-मेंबर्स के लापता होने की खबर हैं, जिनको बचाने की कोशिशें जारी हैं.

इंडियन कोस्टगार्ड के मुताबिक, जहाज पर लगी आग पर काबू करने के साथ ही इन चारों सीमैन के लिए राहत और बचाव लॉन्च कर दिया गया है. कोस्टगार्ड और भारतीय नौसेना के 08 जहाज को इस मिशन के लिए तैनात किया गया है.

कोच्चि के पास मालवाहक जहाज में विस्फोट के बाद आग

कोस्टगार्ड के मुताबिक, मालवाहक जहाज में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. जिस वक्त सिंगापुर के एमवी वान हा जहाज में कुल 22 क्रू-मेंबर्स मौजूद थे. आग लगते ही 18 सदस्य, लाइफ-गार्ड और छोटी बोट्स के जरिए जहाज से बाहर निकल गए. इन सभी को बाद में नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज ने सुरक्षित बचा लिया. लेकिन चार सदस्य (02 ताइवान नागरिक, 01 इंडोनेशियाई और 01 म्यांमार नागरिक) घटना के बाद से लापता है.

जिन 18 क्रू-सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है, उनमें छह (06) चीनी नागरिक हैं. बाकी सभी ताइवान, म्यांमार और इंडोनेशिया के नागरिक हैं.

रक्षा मंत्रालय ने हादसे को लेकर क्या जानकारी दी

रक्षा मंत्रालय और तटरक्षक बल के मुताबिक, सुबह 9.20 मिनट पर वान हा कंटनेर जहाज में धमाके के साथ आग लगने की खबर मिली थी. उस वक्त, ये जहाज कोच्चि से करीब 130 नॉटिकल मील की दूरी पर था. ये जहाज, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था. उसी दौरान केरल के तट के करीब इसमें आग लगने की घटना सामने आई. हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है. घटना के वक्त जहाज पर एक हजार से ज्यादा (1015) कंटेनर लदे थे. आग, जहाज के बीच के सेक्शन में लगी थी.

हादसे की जानकारी लगते ही भारतीय नौसेना ने अपने आईएनएस सूरत जहाज को घटनास्थल की तरफ रवाना किया. साथ ही आईएनएस गरुण को भी लगाया गया ताकि हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की कोशिश की जाए.

हादसे की जानकारी मिलते ही कोस्टगार्ड के 5 जहाज रेस्क्यू के लिए उतारे

जहाज में आग लगने की खबर पास से ही गुजर रहे एक दूसरे मालवाहक जहाज एमवी वेलेंसिया ने मुंबई स्थित मेरीटाइम रेस्क्यू कोर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को दी थी. एमआरसीसी ने नौसेना के साथ-साथ तटरक्षक बल को भी अलर्ट जारी किया. ऐसे में कोस्टगार्ड ने अपने पांच जहाज, आईसीजीएस सचेत, अभिनव, समुद्र-प्रहरी, राजदूत और अरनवेष सहित एक इंटरसेप्टर बोट सी144 को आग बुझाने और रेस्क्यू मिशन के लिए तैनात किया. ये सभी जहाज आग बुझाने के यंत्रों सहित समंदर में प्रदूषण की रोकथाम के साजो सामान से लैस हैं.

तटरक्षक बल ने मिशन में 02 डोर्नियर एयरक्राफ्ट को भी तैनात किया है ताकि वान हा जहाज पर आसमान से निगरानी रखी जा सके.

पर्यावरण बचाने के साथ-सात 4 लापता क्रू मेंबर्स की जान बचाना प्राथमिकता: कोस्ट गार्ड

आग लगने के बाद जहाज के इंजन को बंद कर दिया गया था. ऐसे में जहाज समंदर की लहरों के साथ झूल रहा है. जहाज से कुछ कंटनेर समंदर में भी गिर गए हैं. जहाज में धुएं का गुबार निकल रहा है. शिपिंग मंत्रालय ने इस समुद्री-मार्ग से गुजरने वाले सभी कार्गो और मर्चेंट शिप को डायवर्ट कर दिया है. 

सिंगापुर प्रशासन के साथ-साथ जहाज के मालिक से पूछा गया है कि कंटेनर में क्या-क्या सामान (केमिकल इत्यादि) रखा है. ताकि आग पर काबू पाने में सफलता मिले.

भारतीय कोस्ट गार्ड के मुताबिक लापता क्रू की जान बचाना, जहाज की आग पर काबू पाना और पर्यावरण को संरक्षित रखना प्राथमिकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0