TheFinalAssault Blog Alert Breaking News सीआईए हेडक्वार्टर से उड़ा ब्लैक हॉक, ट्रंप ने उठाए हेलीकॉप्टर टक्कर पर सवाल
Breaking News Defence Reports

सीआईए हेडक्वार्टर से उड़ा ब्लैक हॉक, ट्रंप ने उठाए हेलीकॉप्टर टक्कर पर सवाल

Grok Image

वाशिंगटन डीसी में यात्री विमान और आर्मी हेलीकॉप्टर में हुए हादसे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सवाल उठाए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, जब आसमान साफ था तो हेलीकॉप्टर ने विमान में टक्कर क्यों मारी. इन रिपोर्ट्स के बीच कि हेलीकॉप्टर ने सीआईए मुख्यालय से उड़ान भरी थी, दुर्घटना को पेचीदा बना दिया है.

ट्रंप के मुताबिक, “आसमान एकदम साफ था तो कैसे प्लेन को सेना के हेलीकॉप्टर ने टक्कर मारी. ये अच्छा नहीं हुआ. आसमान साफ होने के बावजूद ये हादसा कैसे हुआ. हेलीकॉप्टर, विमान की तरफ कैसे और क्यों बढ़ता रहा, वह ऊपर, नीचे या दूसरी तरफ क्यों नहीं मुड़ा?”

वाशिंगटन डीसी में हुए हादसे में अब तक सभी 67 लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए प्लेन टक्कर पर सवाल

डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे की जानकारी लेने के बाद एक पोस्ट लिखी है. ट्रंप ने कहा, “बेहद भयानक रात है… हवाई जहाज़ हवाई अड्डे के लिए एकदम सही और नियमित मार्ग पर था. हेलीकॉप्टर लंबे समय तक हवाई जहाज़ की ओर सीधे जा रहा था, रात साफ थी, विमान की लाइटें जल रही थीं, हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया, या मुड़ क्यों नहीं गया. कंट्रोल टावर ने हेलीकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि वह पूछे कि क्या उन्होंने विमान देखा है. यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था. ये अच्छा नहीं!!!”

बर्फीली नदी में गिरा विमान, तैर रही है बर्फ

पौटोमैक नदी के पानी का तापमान लगभग 35 से 36 डिग्री फारेनहाइट के आसपास है. इसके अलावा हाल ही में इस इलाके में बर्फबारी हुई है, जिस वजह से नदी में बर्फ के टुकड़े तैर रहे हैं. बेहद ठंडी नदी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं. 

ट्रंप प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने भी हादसे पर दुख जताया है.

कैसे हुई मिलिट्री हेलीकॉप्टर और यात्री विमान में टक्कर

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के बेहद करीब एक यूएस मिलिट्री हेलीकॉप्टर और एक छोटे यात्री विमान की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हुआ है. वाशिंगटन डीसी में हुए इस हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला भी वीडियो आया है. आसमान में टक्कर के बाद विमान में आग लग गई. जिस वक्त ये हादसा हुए विमान में 60 लोग सवार थे.

विमान अमेरिकी एयरलाइंस का है. यूएस फोर्सेज के एच-60 हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद विमान व्हाइट हाउस के करीब पोटोमैक नदी में गिर गया. विमान में मौजूद सभी यात्रियों और हेलीकॉप्टर में मौजूद क्रू की तलाश के लिए बड़ा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन छेड़ा गया था.

ब्लैक हॉक को क्यो नहीं दिखा बॉम्बारडियर प्लेन

अमेरिका के रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, वाशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और यूएस आर्मी के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में टक्कर हुई है. यात्री विमान के रनवे के करीब पहुंचते ही सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. जानकारी के मुताबिक, सिविल विमान (फ्लाइट 5342) पीएसए एयरलाइंस का था जो कंसास से रीगन एयरपोर्ट आ रहा था. ये एक सीआरजे-700 बॉम्बारडियर प्लेन था. (https://x.com/neeraj_rajput/status/1884809689558634790)

व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि यात्री विमान के साथ जिस हेलीकॉप्टर की टक्कर हुई है वो अमेरिकी सेना का था (सिकोर्सकी एच-60 ब्लैक हॉक).

हादसा या साजिश

इस बीच खबर है कि यूएस मिलिट्री हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक को सबसे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लाग्ले स्थित मुख्यालय की एयर-स्पेस में डिटेक्ट किया गया था. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ये हेलीकॉप्टर सीआईए से जुड़ा था. (https://x.com/zypldot/status/1884816845439377662)

कुछ जानकारों का ये भी मानना है कि सीआईए हेडक्वार्टर के करीब ही एक मिलिट्री एयरफील्ड हैं जहां वीवीआईपी हेलीकॉप्टर में तैनात पायलट और दूसरे क्रू को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

रीगन एयरपोर्ट के पास राहत-बचाव कार्य, टेक ऑफ-लैंडिंग रोकी गई

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, इस समय किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी टेकऑफ़ और लैंडिंग रोक दी गई हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. (अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 फिर क्रैश, इस बार अलास्का में हुआ दुर्घटनाग्रस्त)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0