TheFinalAssault Blog Alert Breaking News परवाह नहीं, आतंकी कहां हैं, हम मारेंगे, यूरोप में गरजे जयशंकर
Breaking News Conflict India-Pakistan Islamic Terrorism Kashmir Terrorism

परवाह नहीं, आतंकी कहां हैं, हम मारेंगे, यूरोप में गरजे जयशंकर

यूरोप दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. यूरोप में एस जयशंकर ने कहा है कि अगर आतंकवादी हमलों से उकसाया गया तो भारत पाकिस्तान में अंदर तक हमला करेगा. पाकिस्तान ‘हजारों’ आतंकवादियों को खुले में ट्रेनिंग दे रहा है और उन्हें भारत में भेज रहा है. हमें परवाह नहीं है कि आतंकी पाकिस्तान में कितने अंदर हैं, हम घुसेंगे और मारेंगे.

पहलगाम जैसा बर्बर कृत्य बर्दाश्त नहीं करेंगे:जयशंकर

ऑपरेशन सिंदूर के 1 महीने बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर यूरोप के दौरे पर हैं. यूरोप में जयशंकर ने पाकिस्तान का काला चिट्ठा विदेशी मीडिया के सामने रख दिया है. जयशंकर ने कहा, ‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसलिए हमारा उन्हें संदेश है कि अगर आप अप्रैल में की गई बर्बर हरकतों को जारी रखते हैं, तो आपको प्रतिशोध के लिये जवाबी कार्रवाई का सामना करना होगा और यह कार्रवाई आतंकवादी संगठनों और आतंकवादी नेतृत्व के खिलाफ होगी.’

भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी वायुसेना को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया: जयशंकर 

एस जयशंकर से ऑपरेशन सिंदूर के नुकसान के बारे में पूछा गया. तो  जयशंकर ने कहा कि “संबंधित अधिकारी उपयुक्त समय पर इस मामले पर बात करेंगे. लेकिन आपको बता दूं कि भारत के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों ने पाकिस्तानी वायुसेना को कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जिसकी वजह से पाकिस्तान को शांति के लिए बाध्य होना पड़ा. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से कार्रवाई रोकने को कहा.”

जयशंकर से पूछा गया कि क्या पिछले महीने युद्ध छिड़ने की वजह बनने वाली स्थितियां पाकिस्तान में अब भी मौजूद हैं तो जयशंकर ने कहा, “अगर आप आतंकवाद के प्रति प्रतिबद्धता को तनाव का स्रोत कहते हैं, तो निश्चित रूप से ऐसा है.” 

जहां छिपे होंगे आतंकी, वहां घुसकर खत्म करेगा भारत:जयशंकर

एस जयशंकर पाकिस्तान को एकदम साफ संदेश दिया है. जयशंकर ने कहा, “हमें परवाह नहीं है कि वे कहां हैं. अगर वे पाकिस्तान के अंदर हैं, तो हम पाकिस्तान में अंदर तक जाएंगे. जयशंकर ने कहा, पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने में लिप्त है. यही पूरा मुद्दा है. आतंकी खुलेआम वहां ट्रेनिंग लेते हैं. फिर उन्हीं आतंकियों को भारत भेजा जाता है. पहलगाम हमले जैसी जघन्य घटनाओं के मामले में आतंकवादी संगठनों और उनके नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध के लिये जवाबी कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0