TheFinalAssault Blog Alert Breaking News आतंकियों के आकाओं को चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ
Breaking News Conflict India-Pakistan

आतंकियों के आकाओं को चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ

पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुल्ला मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहे कितना चिल्लाएं की उनकी मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ हो, लेकिन पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने खुद स्वीकार लिया है सच. इशाक डार ने अपने बयान में खुद कबूल किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी और पंजाब के दो एयरपोर्ट पर भारत ने जबर्दस्त अटैक किया तो पाकिस्तान को सीजफायर के लिए अनुरोध करना पड़ा. 

पाकिस्तान ने अमेरिका और सऊदी अरब से ली मदद: इशाक डार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारत ध्वस्त कर रहा था तो उस दौरान पाकिस्तान के कहने पर सऊदी अरब के प्रिंस ने की थी विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात. ये दावा पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने किया है. 

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने एक इंटरव्यू में कहा कि “भारत ने जब नूर खान एयरबेस और शेरकोट एयरबेस पर हमला किया तो उन्होंने अमेरिका और सऊदी अरब की मदद ली थी.”

इशाक डार ने कहा, “भारत के इस हमले के 45 मिनट बाद ही मुझे सऊदी प्रिंस फैसल साहब का फोन आया और उन्होंने मुझे कहा कि ब्रदर मुझे समझ में आ रहा है कि आपकी बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हुई है और क्या मैं जयशंकर से बात करने के लिए अधिकृत हूं कि आप रुकने के लिए तैयार हैं अगर वो रुक जाएं.” 

इशाक डार बताते हैं कि “उन्होंने इस बातचीत में सऊदी प्रिंस से कहा कि हां पाकिस्तान इसके लिए तैयार हैं और ब्रदर आप जयशंकर से बात करें. सऊदी प्रिंस ने बाद में उन्हें फिर से फोन किया और कहा कि उन्होंने जयशंकर को ये बात कह दी है.”  

हम सोचते ही रहे और भारत ने कर दिए हमले: इशाक डार

एक इंटरव्यू में इशाक डार ने पाकिस्तान की शिकस्त को भी स्वीकार करते हुए कबूल किया है कि पाकिस्तान हमला करने की सोच ही रहा था कि भारत ने नूर खान एयरबेस, शेरकोट एयरबेस पर अटैक कर दिया.

इशाक डार ने कहा, “भारत के हमले के बाद प्रधानमंत्री ने आर्म्ड फोर्सेज को जवाबी एक्शन के लिए अधिकृत कर दिया, डिटेल तय हो गई कि हमें क्या रोल आउट करना है, और हमने चार बजे के बाद शुरू किया, लेकिन मैं बदकिस्मती कहूंगा कि इंडिया ने ढाई बजे फिर हमला कर दिया, नूर खान एयरबेस पर, शोरकोट एयर बेस पर उन्होंने फिर अटैक किया, उसी रात को.”

तनाव शांत करने में सऊदी अरब ने निभाई भूमिका, पाकिस्तान गिड़गिड़ाने पर मजबूर हुआ 

इशाक डार की बातों से साफ पता चलता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए सऊदी अरब के प्रिंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डार ने कहा कि इस्लामाबाद ने इस उम्मीद में राज्य अमेरिका से भी संपर्क किया कि भारत इस मामले में सैन्य तनाव को और न बढ़ाए. 

इशाक डार ने मुनीर-शहबाज की खोल दी पोल

इशाक डार के इंटरव्यू से साफ हो गया है कि पाकिस्तान ने ही करारी शिकस्त के बाद सीजफायर के लिए भारत से संपर्क किया था. वहीं अमेरिका के साथ-साथ सऊदी अरब के दरवाजे पर भी गिड़गिड़ाया था. असीम मुनीर और शहबाज शरीफ दुनिया में जो ये कहते हुए घूम रहे हैं कि भारत को करारा जवाब दिया गया, इस दावे की भी पोल इशाक ने खोल दी है, कि पाकिस्तान सोचता रहा और भारत एक के बाद एक हमले करता रहा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0