TheFinalAssault Blog Alert Breaking News 1965 की गलती दोहराने की गलती, पाकिस्तान को सर क्रीक में मिलेगी मात
Breaking News India-Pakistan War

1965 की गलती दोहराने की गलती, पाकिस्तान को सर क्रीक में मिलेगी मात

पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख ने किया सर क्रीक का दौरा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सर क्रीक इलाके में दिए बयान से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में पाकिस्तानी नेवी चीफ ने विवादित सर क्रीक इलाके का दौरा किया और तीन होवरक्राफ्ट को यहां तैनात किया है.

पाकिस्तानी नेवी चीफ ने किया सर क्रीक का दौरा

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने सर क्रीक की फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया. इस दौरान अशरफ ने सर क्रीक से लेकर बलूचिस्तान के जिवानी तक पाकिस्तानी संप्रभुता की रक्षा का दम भरा. साथ ही पानी और जमीन पर दौड़ने वाली होवरक्राफ्ट (बोट्स) को भी पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा. पाकिस्तान ने ये होवरक्राफ्ट, इंग्लैड से खरीदी हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ ने सर क्रीक में नापाक हरकत पर पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल बदलने की चेतावनी दी थी

दशहरा के मौके पर राजनाथ सिंह ने सर क्रीक इलाके का दौरा कर भारतीय सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा की थी. उस वक्त, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ तौर से कहा है कि अगर सर क्रीक इलाके में कोई नापाक हरकत की तो पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल फिर से बदल जाएगा. 

1965 की जंग की शुरुआत में पाकिस्तान ने सर क्रीक में किया था हमला

1965 के युद्ध में लाहौर का उदाहरण देते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को हिदायत दी कि कराची का रास्ता भी सर क्रीक से होकर गुजरता है. 1965 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जंग की शुरूआत सर क्रीक इलाके से ही की थी, लेकिन बाद में मुंह की खानी पड़ी थी. 

राजनाथ सिंह ने कहा था कि “आजादी के 78 साल बीत जाने के बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर (पाकिस्तान द्वारा) एक विवाद खड़ा किया जाता है. भारत ने कई बार बातचीत के रास्ते इसका समाधान करने का प्रयास किया है, मगर पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है. जिस तरह से हाल में पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे इलाकों में अपना मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाया है, वह उसकी नीयत बताता है.”

कराची वाया सर क्रीक

राजनाथ सिंह ने कहा कि “भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) मिल कर मुस्तैदी से कर रही है. अगर सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा.” रक्षा मंत्री ने साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है.”

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने सर क्रीक में किया था ड्रोन अटैक

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदने की नाकाम कोशिश की. जबकि भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया और दुनिया को यह संदेश दे दिया की भारत की सेनाएं जब चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0