TheFinalAssault Blog Alert Breaking News फिलीपींस की चीन को ऐसी डील, समाप्त हो जाएगा साउथ चायना सी विवाद
Breaking News Geopolitics Indo-Pacific

फिलीपींस की चीन को ऐसी डील, समाप्त हो जाएगा साउथ चायना सी विवाद

दक्षिण चीन सागर में तनातनी को लेकर फिलीपींस के राष्ट्रपति ने चीन को एक डील की पेशकश की है. अमेरिकी मदद को लेकर भड़का चीन समंदर में फिलीपींस के सैनिकों को टारगेट कर रहा है. चीन के साथ बढ़ी टेंशन को लेकर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा, अगर चीन विवादित दक्षिण चीन सागर में अपने ‘आक्रामक और बलपूर्वक व्यवहार’ को रोक देता है, तो फिलीपींस से अमेरिकी मिसाइल प्रणाली हटा देंगे.

ऐसी खबर है कि फिलीपींस के राष्ट्रपति जल्द ही अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं.

चीन के मिसाइलों पर तो हम नहीं करते टिप्पणी: फिलीपींस के राष्ट्रपति

चीन की लगातार धमकियों के बाद अमेरिकी सेना ने पिछले साल अप्रैल में उत्तरी फिलीपींस में टाइफॉन मिड-रेंज मिसाइल प्रणाली स्थापित की थी. चीन लगातार फिलीपींस पर दबाव बना रहा है कि अमेरिकी मिसाइल प्रणाली हटा दे.

चीन का आरोप है कि अमेरिकी सैन्य मदद क्षेत्रीय तनाव को और भड़का रहा है. ऐसे में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम में कहा, “हम तो चीन के मिसाइल प्रणालियों पर कुछ नहीं कहते, जो कि हमारे पास मौजूद मिसाइल प्रणालियों से एक हजार गुना अधिक शक्तिशाली हैं.”

….तो हम वापस कर देंगे अमेरिका मिसाइल प्रणाली: मार्कोस

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस ने चीन को एक ऑफर देते हुए कहा कि “चलो चीन के साथ एक समझौता करते हैं. हमारे क्षेत्र पर दावा करना बंद करो, हमारे मछुआरों को परेशान करना बंद करो और उन्हें जीने दो, हमारी नावों को टक्कर मारना बंद करो, हमारे लोगों पर पानी की बौछार करना बंद करो, हम पर लेजर फायर करना बंद करो और अपना आक्रामक और बलपूर्वक व्यवहार बंद करो, और हम टाइफॉन मिसाइलों को वापस कर देंगे. चीन जो कुछ भी कर रहे हैं उसे बंद करने दो और मैं उन सभी को वापस कर दूंगा”. 

चीनी अधिकारियों ने नहीं की कोई टिप्पणी

फिलीपींस के राष्ट्रपति के ऑफर पर चीनी अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन तकरीबन एक सप्ताह पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था, “फिलीपींस अपने क्षेत्र में अमेरिकी मिसाइल प्रणाली को तैनात करने की अनुमति देकर ‘क्षेत्र में तनाव और दुश्मनी पैदा कर रहा है और भू-राजनीतिक टकराव और हथियारों की होड़ को भड़का रहा है, यह एक बेहद खतरनाक कदम है और बेहद गैर जिम्मेदाराना फैसला है.”

कुछ दिनों पहले टाइफॉन की बदली गई लोकेशन

यूएस आर्मी की मोबाइल टाइफॉन मिसाइल प्रणाली को हाल ही में एक रणनीतिक क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है. एक लांचर और कम से कम 16 स्टैंडर्ड मिसाइल-6 और टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइलों से लैस टाइफॉन को अब उस क्षेत्र के करीब पहुंचा दिया गया है, जहां दक्षिण चीन सागर में चीनी और फिलीपींस तट रक्षक और नौसेना बलों में अक्सर टकराव होता है. 

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0