TheFinalAssault Blog Alert Breaking News राष्ट्रपति संग रफाल की पायलट शिवांगी, वायुसेना ने किया पाकिस्तान को ट्रोल
Breaking News India-Pakistan

राष्ट्रपति संग रफाल की पायलट शिवांगी, वायुसेना ने किया पाकिस्तान को ट्रोल

स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने जिस महिला फाइटर पायलट (स्क्वॉड्रन लीडर) शिवांगी सिंह को लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की थी. सोशल मीडिया पर ये नैरेटिव बनाया था कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के कब्जे में हैं शिवांगी सिंह. भारतीय वायुसेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शिवांगी की तस्वीर जारी कर एक बार फिर पाकिस्तान के चेहरे पर चांटा जड़ा है.

अंबाला में रफाल के कॉकपिट में शिवांगी ने सुप्रीम कमांडर को दी मदद

बुधवार को अंबाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रफाल फाइटर जेट में आधे घंटे की उड़ान भरी थी. उड़ान से पहले, रफाल के कॉकपिट में बैठने में शिवांगी ने राष्ट्रपति की मदद की थी. राष्ट्रपति ने इस दौरान शिवांगी के साथ फोटो शूट किया, जिसे राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया. (जिस Rafale ने जमींदोज किए आतंकी अड्डे, राष्ट्रपति ने उड़ान भरकर रचा इतिहास)

राष्ट्रपति के साथ स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी की तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया और इंटरनेट जनता ने जमकर पाकिस्तान की खिंचाई की.

भारतीय वायुसेना ने खोली पोल, शिवांगी सिंह की तस्वीर जारी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राफेल फाइटर जेट की पायलट शिवांगी सिंह को लेकर झूठ बोला था. उस वक्त भारतीय वायुसेना ने सिर्फ ये कहा था कि कोई भी भारतीय पायलट पाकिस्तान के कब्जे में नहीं है. लेकिन अब भारतीय वायुसेना और राष्ट्रपति भवन ने शिवांगी सिंह की आधिकारिक तस्वीर जारी करते हुए पाकिस्तान के झूठे दावे की एक फिर पोल खोल दी.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने क्या उड़ाई थी अफवाह

22 अप्रैल को हुए पहलगाम नरसंहार के बाद जब 06 मई- 10 मई तक भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया तो राफेल विमानों के जरिए स्कैल्प और ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान में जैश और लश्कर से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. अगले दिन जब पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन के जरिए भारत के सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों को टारगेट करने की कोशिश की तो पाकिस्तान को फिर मुंह की खानी पड़ी. 

इस दौरान दुष्प्रचार को हथियार बनाते हुए पाकिस्तान ने चीन की मदद से प्रोपेगेंडा फैलाना शुरु कर दिया. सोशल मीडिया पर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट के एआई तस्वीरों को इस्तेमाल करके अफवाह उड़ाई गई. राफेल फाइटर पायलट शिवांगी सिंह की तस्वीरें भी जमकर वायरल की गई और पाकिस्तान ने झूठा दावा करते हुए कहा कि राफेल को गिराकर शिवांगी सिंह को बंधक बना लिया गया है.

लेकिन ये झूठ उस वक्त पकड़ा गया जब भारतीय वायुसेना के साथ-साथ एनएसए अजीत डोवल ने ये कह दिया कि पाकिस्तान, भारत का एक कांच तक नहीं तोड़ पाया है.

पहले भी तस्वीर जारी कर वायुसेना ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया था

भारतीय वायुसेना राफेल पायलट शिवांगी सिंह की तस्वीर जारी करके बताया था कि वे अब क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बन चुकी हैं. वह तस्वीर चेन्नई के तांबरम एयरफोर्स स्टेशन पर 159वें क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कोर्स (क्यूएफआईसी) के समापन समारोह के दौरान ली गई थी, जिसमें शिवांगी सिंह को सम्मानित किया गया था.

शिवांगी देश की पहली महिला फाइटर जिन्होंने उड़ाया राफेल 

स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं जिन्होंने राफेल लड़ाकू विमान उड़ाया था. वह पहले अंबाला स्थित गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को जवाब देने में अहम भूमिका निभाई थी. 

अपनी जांबाजी और लीडरशिप के लिए वायुसेना में मशहूर शिवांगी सिंह अब ‘क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ बनने के बाद युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने शिवांगी को बैज से सम्मानित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0