TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ये हमने शुरु नहीं किया, ईरान ने इजरायल को याद रखने की दी धमकी
Breaking News Conflict Middle East

ये हमने शुरु नहीं किया, ईरान ने इजरायल को याद रखने की दी धमकी

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर इजरायली हमले के बाद ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने कहा है, इजरायल को देश पर हमले के लिए ‘कड़ी सजा’ मिलेगी. ईरान के सर्वोच्च नेता ने पुष्टि की है कि हमले में शीर्ष सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं. माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में ईरान, इजरायल पर बड़ा सैन्य एक्शन ले सकता है. ईरानी सेना ने इजरायल को धमकाते हुए कहा है, याद रखना, ये हमने नहीं शुरु किया

इजरायल ने ईरान के नंताज पर बनाया टारगेट, जहां बना रहा था परमाणु बम

ईरान का नतांज परमाणु संयंत्र कई दिनों से चर्चा का विषय था. नंताज के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव था.  इजरायल का मानना है कि नंताज ही ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का केंद्र मानता है. इसलिए इजरायल ने नतांज को निशाना बनाया. इजरायल का कहना है कि अगर नंताज पर अटैक नहीं किया जाता था, दुनिया के लिए खतरा था.

कड़ी सजा की तैयारी करे जायोनी शासन: अयातुल्ला खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हमले के बाद बयान जारी किया है. बयान में अयातुल्ला ने कहा, ‘इजरायल ने हमारे प्यारे देश में अपराध के लिए अपना दुष्ट और खून से सना हाथ खोल दिया है. ईरान के घरों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर किया है.इजरायल को कड़ी सजा मिलेगी’ 

खामनेई ने इजरायल से हमला लेने की कसम खाते हुए कहा कि “उन्होंने खुद अपने बुरे भविष्य की पटकथा लिख दी है. इस हमले का जवाब इजरायल को निश्चित रूप से मिलेगा, यहूदी देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अब जायोनी शासन (इजरायल की सरकार) को कड़ी सजा की तैयारी कर लेनी चाहिए. इस्लामी गणराज्य ईरान की सशस्त्र सेना किसी भी कीमत पर इजरायल को सजा दिए बिना नहीं जाने दे सकती है.”

अपने कमांडर्स की मौत से बौखलाई ईरानी सेना

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफज़ल शेकारची ने हमले को अमेरिका के समर्थन से किया गया और एक “बर्बर और योजनाबद्ध आक्रामकता” बताया. शेकारची ने कहा, इजरायली हमलों में सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि तेहरान के रिहायशी इलाके भी निशाना बने हैं. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पूरी तरह से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.

जनरल शेकारची ने आरोप लगाया कि “ज़ायोनी दुश्मन ने अमेरिका की मदद से नागरिक घरों और प्रमुख अधिकारियों के निवासों पर क्रूर हमला किया है. इस लापरवाही भरे हमले में हमारे कई कमांडरों और नागरिकों की शहादत हुई है. इजरायल ने एक बहुत बड़ी गलती की है और अब उसे इसके लिए एक कठोर और निर्णायक जवाब मिलेगा.”

इजरायली हमले में ईरान के बड़े कमांडर्स और वैज्ञानिक ढेर

इजरायली हमले में ईरान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ, हुसैन सलामी, आईआरजीसी के एयरोस्पेस फोर्सेज के कमांडर, आमिर अली हाजीजादेह और ईरान परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख, मोहम्मद इस्लामी और डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च के संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रेजा मोजाफरीनिया मारे गए हैं. ये वो सभी बड़े लोग हैं, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित थे. वहीं आईआरजीसी ने पिछले सप्ताह इजरायल को धमकाया था कि ईरानी सेना के टेबल पर इजरायल के न्यूक्लियर सीक्रेट की फाइल रखी है.    

ईरान कर सकता है ड्रोन और मिसाइल हमला- इजरायल

कैट्ज़ ने कहा, ‘ईरान के खिलाफ इजरायल के हमले के बाद निकट भविष्य में इजरायल और उसके नागरिक आबादी पर मिसाइल और ड्रोन हमला होने की आशंका है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0