TheFinalAssault Blog Alert Breaking News पन्नू मामला अब ट्रंप की जिम्मेदारी: सुलीवन
Breaking News Geopolitics Indo-Pacific Khalistan Terrorism

पन्नू मामला अब ट्रंप की जिम्मेदारी: सुलीवन

US NSA Jake Sullivan meeting Doval in New Delhi.

हम अमेरिका और भारत के रिश्तों को एक मजबूत स्थिति में सौंप रहे हैं. ये कहना है अमेरिका के मौजूदा एनएसए जैक सुलीवन का. व्हाइट हाउस में आयोजित बैठक में जैक सुलीवन ने भारत के साथ रिश्तों से लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू तक बात की है.

जैक सुलीवन ने बतौर एनएसए आखिरी दौरा भारत का ही किया है. जैक सुलीवन ने इसी सप्ताह राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोवल से मुलाकात की थी.

सुलिवन ने व्हाइट हाउस में कहा, “भारत-अमेरिका संबंध आज जिस स्थिति में हैं, वह बाइडेन प्रशासन का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. नए प्रशासन के साथ भी द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे.”

पन्नू मामले की जवाबदेही अगले प्रशासन की: जैक सुलीवन

व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में हुई बैठक के दौरान एनएसए जैक सुलीवन ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या की कोशिश मामले पर बात की, जिसके चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी आ गई थी. बाइडेन प्रशासन के दौरान भारत पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि अमेरिका की धरती पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश भारत ने की थी. रिश्ते उस वक्त और बिगड़ गए थे, जब अमेरिका ने एनएसए अजीत डोवल के खिलाफ भी वारंट जारी कर दिया था.

पन्नू की हत्या की कोशिश से संबंधित सवाल के जवाब में सुलीवन ने कहा, “हमें इस तथ्य के बाद के परिणामों को संभालना था कि एक अमेरिकी नागरिक की हत्या करने का प्रयास किया गया था. हमने उस पर काम किया. काम अभी जारी है. हमने इसे इस तरह से किया कि जिससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों में कोई कमी न आने पाए, साथ ही हमारे सिद्धांतों और हमारे मूल्यों पर भी इसका असर न पड़े. पन्नू हत्या मामले से संबंधित जवाबदेही का मुद्दा अगले प्रशासन के दौरान भी जारी रहेगा.”

ट्रंप प्रशासन में भारत से और रिश्ते मजबूत होंगे- जैक सुलीवन

जैक सुलीवन ने पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो पिछले चार वर्षों में रिश्ते और मजबूत हुए हैं. हमारे रिश्ते सिर्फ एक सीधी रेखा में नहीं है, बल्कि बहुआयामी है. हमारे रिश्ते, सुरक्षा, निवेश, रणनीतिक साझेदारी, तकनीक, नवाचार हर क्षेत्र में बेहतर हुए हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में ट्रंप प्रशासन से भी रिश्ते बेहतर ही होंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0