TheFinalAssault Blog Alert Breaking News ट्रंप-मस्क में समझौता कराने को तैयार: रूस
Breaking News Classified Reports

ट्रंप-मस्क में समझौता कराने को तैयार: रूस

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच शांति समझौता कराने को तैयार हूं. फीस में स्टारलिंक के शेयर भी चलेंगे.

—दिमित्री मेदवेदेव, रूस के पूर्व राष्ट्रपति (और पुतिन के सहयोगी)

अमेरिका की राजनीति में मची सिरफुटौव्वल पर रूस की ओर से लगातार तंज कसा जा रहा है.

इस बीच लगातार हो रहे नुकसान के बाद एलन मस्क ने एपिस्टीन वाली पोस्ट डिलीट की है. माना जा रहा है एलन मस्क पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जबर्दस्त दबाव है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अरबपति कारोबारी एलन मस्क राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला करके एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.  

ट्रंप-मस्क में शांति समझौता कराने को तैयार हूं: पूर्व रूसी राष्ट्रपति

ट्रंप और एलन मस्क के बीच पिछले 3 दिनों से जो कुछ भी हो रहा है, पूरी दुनिया में उसका मजाक उड़ाया जा रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवे देव ने ऐसा व्यंग्य किया है कि हर ओर उसकी चर्चा की जा रही है. दिमित्री ने कहा है कि “अगर कोई चाहता है कि मैं मस्क और ट्रंप के बीच सुलह करवा दूं, तो मैं यह काम एक उचित शुल्क पर करने को तैयार हूं. भुगतान में स्टारलिंक के शेयर भी स्वीकार हैं.

रूस-यूक्रेन में शांति वाली बात पर ट्रंप पर रूस का तीखा तंज

यह पहली बार नहीं है जब मेदवेदेव ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं या अरबपतियों पर व्यंग्य किया हो. इससे पहले भी वो नाटो, अमेरिका और यूरोपीय संघ को लेकर कई बयान दे चुके हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेदव देव ने भले ही इसे मजाकिया लहजे में कहा हो लेकिन ये बड़ा कटाक्ष है क्योंकि ट्रंप अक्सर ये दावा करते हैं कि रूस-यूक्रेन में सुलह करवा देंगे. माना जा रहा है कि दिमित्री का तंज उसे के जवाब में है.  रूस लंबे समय से अमेरिका के आंतरिक मतभेदों और नेतृत्व संघर्षों पर टिप्पणी करता आया है, और यह बयान भी उसी कड़ी का हिस्सा हो सकता है. 

मस्क बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं, उम्मीद है हमारे साथ दोबारा जुड़ेंगे: जेडी वेंस

जेडी वेंस ने मस्क उन आरोपों का जवाब दिया, जिसमें मस्क ने कहा था कि ट्रंप सरकार ने जेफ्री एपस्टीन केस से जुड़े सारे रिकॉर्ड इसलिए जारी नहीं किए क्योंकि उसमें ट्रंप का नाम हो सकता है, जेडी वेंस ने कहा, ट्रंप ने एपस्टीन के साथ कोई गलत काम नहीं किया.  ये आरोप किसी काम के नहीं हैं. 

जेडी वेंस ने मस्क को एक भावुक व्यक्ति बताया है. वेंस ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा, मस्क एक शानदार उद्यमी हैं और उन्होंने सरकार के खर्च को कम करने के लिए जो कदम उठाए, वे काफी अच्छे रहे. मुझे उम्मीद है कि एलन मस्क दोबारा हमारे साथ जुड़ेंगे. शायद अब यह मुश्किल है क्योंकि उन्होंने बहुत उग्र रुख अपना लिया है.

ट्रंप ने मस्क को बताया पागल

डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को नाराज होते हुए पागल बता दिया है. ट्रंप और मस्क के बीच गंभीर टकराव है. ट्रंप कह चुके हैं कि शायद अब ये दोस्ती कभी न हो, लेकिन ट्रंप के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कोशिश में हैं कि दोनों में सुलह करवा दी जाए. दरअसल इस एपिसोड से दुनियाभर में अमेरिका की किरकिरी हो रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0