TheFinalAssault Blog Alert Breaking News रशियन इंटेलिजेंस चीफ पर हमला, मॉस्को में मारी गोली
Breaking News Conflict Russia-Ukraine

रशियन इंटेलिजेंस चीफ पर हमला, मॉस्को में मारी गोली

रूस के एक और बड़े अधिकारी पर हुआ है जानलेवा हमला. मॉस्को में रूसी मिलिट्री इंटेलिजेंस के डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को गोली मार दी गई. बुरी तरह से घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, वहीं शूटर की तलाश की जा रही है. 

लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्सेयेव 2011 से रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस के पहले डिप्टी हेड के तौर पर काम कर रहे हैं. लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को 2017 में रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘हीरो ऑफ रशिया’ से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

जीआरयू के डिप्टी चीफ का हमलावर कौन, फूड डिलिवरी एजेंट बनकर अपार्टमेंट पहुंचे शूटर

रूस के सैन्य इंटेलिजेंस विभाग, जीआरयू, के प्रथम डिप्टी प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया है. उनके अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात शूटर्स ने फूड डिलीवरी एजेंट बनकर अपार्टमेंट में एंट्री हासिल की और फिर जैसे ही शूटर ने एलेक्सेयेव को देखा, उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. जीआरयू के डिप्टी चीफ के हाथ, सीने और पैर में कई गोलियां लगीं हैं. वहीं शूटर मौके से फरार हो गए.  

जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बयान जारी करके कहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्सेयेव को मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर ने कई बार गोली मारी है.

हीरो ऑफ रूस पर अटैक, जीआरयू में मचा हड़कंप 

रूसी सैन्य इंटेलिजेंस एजेंसी जीआरयू के जिस अधिकारी को हमलावर ने गोली मारी है, उसे रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा सीरिया, और कई मोर्चों पर मॉस्को को बढ़त दिलाने का श्रेय दिया जाता है. लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव को सीरिया में रूस के सैन्य अभियान में उनकी भूमिका के लिए उन्हें “हीरो आफ रूस” पदक से सम्मानित किया जा चुका है.

जून 2023 में वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के अल्पकालिक विद्रोह के दौरान भी एलेक्सेयेव को वार्ता के लिए भेजा गया था, जब वैगनर लड़ाकों ने रोस्तोव-आन-डान स्थित सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था. 

इस वक्त भी एलेक्सेयेव अमेरिकी मध्यस्थता में की जा रही रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति वार्ता की अहम कड़ी हैं.

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति पर वार्ता को डीरेल करने की कोशिश 

ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में अमेरिका के मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन वार्ताकारों में अहम बातचीत की जा रही है. रूस के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई एलेक्सेयेव के अधिकारी और जीआरयू के प्रमुख एडमिरल इगोर कोस्त्यूकोव कर रहे हैं. 

अबू धाबी में हो रही वार्ता में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हुए. विटकॉफ और कुशनर पिछले महीने भी अबू धाबी में हुई वार्ता में शामिल हुए थे. 

कहा जा रहा है कि नाटो के यूरोप में शीर्ष कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच भी वार्ता में मौजूद थे.

अबू धाबी में वार्ता के बीच जीआरयू के डिप्टी चीफ को गोली मार देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. कि क्या रूस-यूक्रेन वार्ता को पटरी से उतारने के लिए हमले को अंजाम दिया गया है.

हालांकि युद्ध के शुरुआत से अबतक रूस के कई बड़े अधिकारियों पर हमला किया जा चुका है. किसी को बम से तो किसी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0