TheFinalAssault Blog Alert Breaking News केरल से 42 मील दूर बर्निग जहाज, कोस्टगार्ड ने जारी किया अलर्ट
Breaking News India-China IOR Reports

केरल से 42 मील दूर बर्निग जहाज, कोस्टगार्ड ने जारी किया अलर्ट

सिंगापुर के जिस जहाज में कोच्चि के करीब आग लगी थी, उसको लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है. इंडियन कोस्टगार्ड ने चेतावनी दी है कि ये जहाज अब भारत के ईईजेड में दाखिल हो चुकी है और केरल के तट से महज 42 नॉटिकल मील की दूरी पर है. जहाज में 2128 मीट्रिक टन ज्वलनशील पदार्थ (इंटरनेशनल मेरीटाइम डेंजरस गुड्स) मौजूद है और आग लगातार बढ़ती जा रही है.

ऐसे में तटरक्षक बल ने नौसेना और वायुसेना की मदद से एक टोलाइन के जरिए जहाज को केरल के तट से दूर ले जाने की तैयारी शुरु हो गई है.

कोच्चि के करीब अरब सागर में सिंगापुर के कंटेनर-जहाज में लगी आग के बाद स चार (04) क्रू-मेंबर्स अभी भी लापता हैं. इंडियन कोस्टगार्ड के मुताबिक, जहाज पर लगी आग पर काबू करने के साथ ही इन चारों सीमैन के लिए राहत और बचाव कार्य लॉन्च कर दिया गया है. कोस्टगार्ड और भारतीय नौसेना के 08 जहाज को इस मिशन के लिए तैनात किया गया है.

04 क्रू-मेंबर्स अभी भी लापता

कोस्टगार्ड के मुताबिक, आग लगने के वक्त एमवी वान हा जहाज में कुल 22 क्रू-मेंबर्स मौजूद थे. आग लगते ही 18 सदस्य, लाइफ-गार्ड और छोटी बोट्स के जरिए जहाज से बाहर निकल गए. इन सभी को बाद में नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज ने सुरक्षित बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है . लेकिन चार सदस्य (02 ताइवान नागरिक, 01 इंडोनेशियाई और 01 म्यांमार नागरिक) घटना के बाद से लापता है.

जिन 18 क्रू-सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है, उनमें छह (08) चीनी नागरिक हैं. बाकी सभी ताइवान, म्यांमार और इंडोनेशिया के नागरिक हैं.

आग लगने से 10-15 डिग्री झुक गया है जहाज

बुधवार को कोस्टगार्ड ने बताया कि आग लगने के बाद जहाज 10-15 डिग्री झुक गया है.

रक्षा मंत्रालय और तटरक्षक बल के मुताबिक, सोमवार की सुबह 9.20 मिनट पर वान हा कंटनेर जहाज में धमाके के साथ आग लगने की खबर मिली थी. उस वक्त, ये जहाज कोच्चि से करीब 130 नॉटिकल मील की दूरी पर था. ये जहाज, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से महाराष्ट्र के नाहवा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था. उसी दौरान केरल के तट के करीब इसमें आग लगने की घटना सामने आई. हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है. घटना के वक्त जहाज पर एक हजार से ज्यादा (1015) कंटनेर लदे थे. आग, जहाज के बीच के सेक्शन में लगी थी.

खबर लगते ही भारतीय नौसेना ने अपने आईएनएस सूरत जहाज को घटनास्थल की तरफ रवाना किया. साथ ही आईएनएस गरुण को भी लगाया गया ताकि हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की कोशिश की जाए.

कोस्टगार्ड के 05 जहाज, 02 डोनरियर एयरक्राफ्ट और 01 हेलीकॉप्टर लगे आग बुझाने में

जहाज में आग लगने की खबर पास से ही गुजर रहे एक दूसरे मालवाहक जहाज एमवी वेलेंसिया ने मुंबई स्थित मेरीटाइम रेस्क्यू कोर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को दी थी. एमआरसीसी ने नौसेना के साथ-साथ तटरक्षक बल को भी अलर्ट जारी किया. ऐसे में तटरक्षक बल ने अपने पांच जहाज, आईसीजीएस सचेत, अभिनव, समुद्र-प्रहरी, राजदूत और अरनवेष सहित एक इंटरसेप्टर बोट सी144 को आग बुझाने और रेस्क्यू मिशन के लिए तैनात किया. ये सभी जहाज आग बुझाने के यंत्रों सहित समंदर में प्रदूषण की रोकथाम के साजो सामान से लैस हैं. (https://x.com/IndiaCoastGuard/status/1932834194108923929)

तटरक्षक बल ने मिशन में 02 डोर्नियर एयरक्राफ्ट और एक हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया है ताकि वान हा जहाज पर आसमान से निगरानी रखी जा सके.

आग लगने के बाद जहाज के इंजन को बंद कर दिया गया था. ऐसे  में जहाज समंदर की लहरों के साथ झूल रहा है. जहाज से कुछ कंटनेर समंदर में भी गिर गए हैं. जहाज में अभी भी धुएं का गुबार निकल रहा है.  ऐसे में शिपिंग मंत्रालय ने इस समुद्री-मार्ग से गुजरने वाले सभी कार्गो और मर्चेंट शिप को डायवर्ट कर दिया है. साथ ही सिंगापुर प्रशासन के साथ-साथ जहाज के कंपनी को भी घटना की जानकारी साझा की गई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0