TheFinalAssault Blog Alert Breaking News इस्तांबुल में बातचीत, सैनिकों के शवों की अदला बदली होगी
Breaking News Geopolitics Russia-Ukraine War

इस्तांबुल में बातचीत, सैनिकों के शवों की अदला बदली होगी

 रूस-यूक्रेन के ताजा तनाव के बाद तुर्किए के इस्तांबुल में तकरीबन एक घंटे तक बातचीत की गई. इस बैठक में रूस-यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तल्खी देखी गई. तीखी बहस के बाद रूस और यूक्रेन ने युद्ध में मारे गए 6000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर सहमति जताई गई है. 

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा दोनों पक्षों ने ‘‘तुर्किए के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नये सिरे से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं.’’ युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बनी. 

रूस-यूक्रेन के अधिकारियों में दिखी तल्खी, तुर्किए के विदेश मंत्री ने की मध्यस्थता

रूस के सैन्य अड्डों पर यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडवेब के बाद दूसरे राउंड की बैठक पर असमंजस था. बैठक अपने तय समय पर शुरु नहीं की गई. 2 घंटे बाद रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत शुरु हुई, लेकिन दोनों देशों के अधिकारियों के तेवर सख्त थे. या ये कह सकते हैं कि रूस पर किए गए हमले का असर साफ देखा जा सकता था. 

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की ने किया. तुर्की के इस्तांबुल शहर में सोमवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल आमने-सामने बैठे. लेकिन ये बातचीत सिर्फ एक घंटे चली और कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.  

6000 सैनिकों के शवों की अदला बदली, 1000 कैदियों को छोड़ा जाएगा

रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के दौरान सीजफायर को लेकर कोई सहमति नहीं बनाई जा सकी है. लेकिन 6000 सैनिकों के शवों को रूस-यूक्रेन आपस में देंगे, इसके अलावा 1000 युद्ध बंदी सैनिकों को छोड़ा जाएगा. जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि “यूक्रेन ने रूस को उन बच्चों की एक आधिकारिक सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में कहा गया है कि उन्हें जबरन निर्वासित किया गया था और उन्हें वापस किया जाना चाहिए.” 

जी 7 देश रूस पर प्रतिबंध लगाएं:जेलेंस्की

जेलेंस्की ने मांग की है कि “वार्ता में कुछ ठोस नहीं निकलकर आता है तो रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. हमें जी 7 देशों के साथ मिलकर संयुक्त प्रतिबंधो काम करना चाहिए, अमेरिका और उन सभी देशों के साथ जो शांति चाहते हैं.”

रूस-यूक्रेन में बढ़ा तनाव, रूस ने किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत रूस के 40 से अधिक रूसी विमानों रविवार को यूक्रेन के एक ड्रोन हमले में रूस के भीतर 40 से अधिक रूसी विमानों को नष्ट कर दिया गया, जबकि मॉस्को ने मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन पर हमला किया. वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने क्रीमिया में 162 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया. 

रूस पर हमले के बाद रूसी वायुसेना ने पलटवार किया है. यूक्रेन के शहर खारकीव में  पर रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव के मुताबिक रूस ने दो कहा बैलिस्टिक मिसाइल से  शहर के एक आवासीय इलाके पर हमला किया. इसमें से एक मिसाइल एक स्कूल के पास गिरी. वहीं दूसरी मिसाइल एक अपार्टमेंट की इमारत के पास गिरी. मेयर ने तस्वीरें शेयर करके कहा है, ‘‘गड्ढे के बगल में खड़े होकर, आपको एहसास होता है कि यह सब कितना भयानक हो सकता था. कुछ और मीटर, और यह इमारत से टकरा जाता.’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0