TheFinalAssault Blog Alert Breaking News चीन ने यूएन में उठाया इजरायल-ईरान जंग का मुद्दा
Breaking News Conflict Middle East

चीन ने यूएन में उठाया इजरायल-ईरान जंग का मुद्दा

मिडिल ईस्ट में युद्ध का सायरन बज चुका है. इजरायल और ईरान दोनों एकदूसरे पर प्रचंड प्रहार कर रहे हैं. ईरान ने रात भर इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर 150 से ज्यादा घातक मिसाइलें दागीं, तो जवाब में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को ध्वस्त किया. 

ईरान झुकने को तैयार नहीं है. सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने तेल अवीव को बर्बाद करने की कसम खाई है. कहा है. तेहरान तेलअवीव को बर्बाद करके छोड़ेगा. तेहरान के एक्शन के बाद ईरानी लोगों ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया.

इजरायल को बचकर नहीं निकलने देंगे: अयातुल्ला खामेनेई

इजरायल के खिलाफ ईरानी सेना के एक्शन के दौरान अयातुल्ला खामेनेई सक्रिय रहे. खामेनेई लगातार अपने रिकॉर्डेड मैसेज और एक्स पोस्ट के जरिए इजरायल को ललकारते दिखे. 

खामेनेई ने एक मैसेज में कहा, “इजरायल को यह नहीं सोचना चाहिए कि हमले के बाद यह खत्म हो गया है. उन्होंने इसे शुरू किया और युद्ध की शुरुआत की. हम उन्हें उनके द्वारा किए गए इस बड़े अपराध से बचकर निकलने नहीं देंगे,” 

खामेनेई ने अपने प्री रिकॉर्डेड मैसेज में कहा, “इस अपराध के साथ इजरायल ने खुद को एक कड़वे और दर्दनाक भाग्य के लिए तैयार कर लिया है और इसे निश्चित रूप से इसका सामना करना पड़ेगा.” 

50 साल के अत्याचारी शासन से ईरान के लोगों को मुक्त करेंगे: नेतन्याहू

खामेनेई की चुनौतियों और बर्बादी की कसम वाले बयानों से इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी पीछे नहीं हैं. पीएम नेतन्याहू ने भी ईरानी शासन को चेतावनी दी. नेतन्याहू ने ईरान की जनता से अपील करते हुए मैसेज जारी किया. नेतन्याहू ने कहा, ईरानी लोग पिछले 50 साल से इस अत्याचारी शासन को झेल रहे हैं. इजरायल उनके लिए आजादी का एक रास्ता बना रहा है. इजरायल ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा.

तेल अवीव, यरूशलम में धमाके, ईरानी लोगों ने मनाया जश्न

ईरान ने बीती रात इजरायल पर कहर बरपा दिया. एक के बाद एक 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं. इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के खिलाफ शुक्रवार देर रात ईरान ने ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया. ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलों से ईरान पर अटैक किया. इससे राजधानी तेल अवीव में कई मकानों को क्षति पहुंची है. उत्तरी इजरायल में ईरान की ओर से मिसाइलों से हमला किया गया. लोग से बमों से बचने के लिए लोग शेल्टर्स में पहुंचे. यरुशलम और तेल अवीव में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कई इमारतों को क्षति पहुंची है. ईरान के हमले में एक महिला की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.

ईरान की सेना की इजरायल पर जवाबी कार्रवाई के बाद ईरान में जश्न का माहौल है. राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर खुशी मनाने उतरे. बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर खुशी मनाती दिखीं. हाथों में ईरान झंडा लेकर जश्न मनाया. 

ईरान और इजरायल रोकें हमला- यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान-इजरायल से शांति की अपील की है. गुटेरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ईरान और इजरायल से एक-दूसरे पर हमले रोकें, गुटेरेस ने कहा कि परमाणु स्थलों पर बमबारी और फिर ईरान का पलटवार, यह रोकने का समय आ गया है.

इजरायल के खिलाफ चीन ने यूएन में उठाया ईरान की संप्रभुता का मुद्दा

ईरान पर इजरायल के हमले को लेकर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए संप्रभुता उल्लंघन का मुद्दा उठाया है. संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फू कोंग ने कहा कि इजरायल ने ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन किया है. चीन ने कहा, ऐसे हमले करने से केवल क्षेत्रीय तनाव बढ़ेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version

Warning: Version warning: Imagick was compiled against ImageMagick version 1692 but version 1693 is loaded. Imagick will run but may behave surprisingly in Unknown on line 0